फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   report in himachal high court lack of facilities in private colleges

इन कॉलेजों में भारी खामियां, हाईकोर्ट में सौंपी SIT की रिपोर्ट

Wed, 26 Jul 2017 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 26 Jul 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
report in himachal high court lack of facilities in private colleges

प्रदेश में खुले निजी कॉलेजों में भारी खामियां हैं। निजी उच्च शिक्षण संस्थानों की जांच के लिए गठित एसआईटी की हाईकोर्ट को सौंपी गई रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


प्रदेश में स्थित करीब 150 से अधिक कॉलेजों का निरीक्षण कर उच्च शिक्षा निदेशालय की विभिन्न टीमों ने रिपोर्ट तैयार कर हाईकोर्ट को सौंप दी है।

एसआईटी ने बीते एक साल के दौरान डिग्री कॉलेजों, बीएड-एमएड कॉलेजों, मेडिकल कॉलेजों और तकनीकी कॉलेजों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की है। हिमाचल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को प्रदेश में स्थित उच्च निजी शिक्षण संस्थानों की जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा ने निदेशक उच्च शिक्षा की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी की विभिन्न टीमों ने बीते एक साल के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में स्थित निजी कॉलेजों का औचक निरीक्षण कर विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं को जांचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों की मान्यता, वहां तैनात शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता, फीस स्ट्रक्चर सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान कई निजी शिक्षण संस्थानों में भारी खामियां पाई गई है।


कुछ कॉलेजों पर आधी अधूरी जानकारी देकर विद्यार्थियों को गुमराह करने की बात भी एसआईटी की जांच में सामने आई है। उधर, संभावित है कि एसआईटी की जांच रिपोर्ट पर जल्द ही हाईकोर्ट द्वारा बड़ा फैसला सुनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed