एचपीयू में खुला नौकरी का पिटारा, 94 शिक्षकों, 60 गैर शिक्षकों के पद भरेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बुधवार को सचिवालय में हुई बैठक में शिक्षकों के कुल 94 और गैर शिक्षकों के 60 पद भरने को मंजूरी दे दी गई। कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य रू प से इन पदों को भरने को मंजूरी दिलवाना ही मुख्य प्रस्ताव था। वित्त कमेटी से मंजूरी मिल जाने के बाद अब इस प्रस्ताव को विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद से अंतिम मंजूरी दिलवाई जाएगी। साथ ही इन तमाम पदों को भरने के लिए इन्हें विज्ञापित कर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
इसी माह अंत तक ईसी की बैठक भी बुलाई जाएगी। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त डा. श्रीकांत बाल्दी, प्रधान मुख्य सचिव शिक्षा आरडी धीमान सहित विवि के प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान, विवि कुलसचिव डा. पंकज ललित, वित्त अधिकारी नरेंद्र ठाकुर और विवि के डीन प्लानिंग एवं शिक्षक मामले प्रो. एमएस चौहान भी मौजूद रहे।
219 पद हैं खाली
विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित ने माना कि शिक्षकों और गैर शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के प्रस्ताव को वित्त कमेटी से मंजूरी मिल चुकी है। सोमवार को हुई वित्त कमेटी की बैठक में विवि में गैर शिक्षकों के 60, इनमें अकेले जूनियर आफिस असिस्टेंट (जेएओ) आईटी कंप्यूटर प्रशिक्षित क्लर्क और सात अन्य श्रेणी के कर्मियों के पद भरे जाने हैं।
शिक्षकों के 94 पदों में धर्मशाला रीजनल सेंटर के 19, जबकि एचपीयू पीजी सेंटर और विवि के अन्य संस्थानों में शिक्षकों के 75 पद भरे जाने को वित्त कमेटी की मंजूरी मिली है। इन पदों को विवि जल्द विज्ञापित कर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेगा। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में स्वीकृत शिक्षकों के करीब 219 पद खाली चल रहे हैं। इनमें से फिलहाल विवि 94 पदों पर ही भर्ती करने जा रहा है।