फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Recruitment of Junior Helpers in Himachal Pradesh State Electricity Board

बिजली बोर्ड में नौकरी का मौका, जूनियर हेल्पर के पदों पर भर्ती

Fri, 23 Dec 2016 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 23 Dec 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Junior Helpers in Himachal Pradesh State Electricity Board

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में नौकरी का मौका मिलने वाला है। बोर्ड में जूनियर हेल्पर (पावर हाउस) के 100 पद भरे जाएंगे। अनुबंध आधार पर होने वाली इन भर्तियों के लिए 18 से 30 साल की आयु के दसवीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। चयनित होने वालों को 6200 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। आवेदकों को 20 जनवरी तक शिमला, धर्मशाला और मंडी में फार्म जमा करवाने होंगे।

विज्ञापन


जूनियर हेल्पर (पावर हाउस हाइड्रो मेकेनिकल) के सौ पद साक्षात्कार के आधार पर भरे जाएंगे। दसवीं कक्षा के 60 नंबर, तकनीकी शिक्षा (आईटीआई इन फिटर ट्रेड) के 25 नंबर और साक्षात्कार के 15 नंबर जुड़ेंगे। कुल 100 अंकों में सेे उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


पात्र उम्मीदवारों की पहली जनवरी 2017 तक 18 से 30 साल के बीच आयु होनी चाहिए। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये और आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को 50 रुपये फार्म की फीस चुकानी होगी। बिजली बोर्ड की निदेशक कार्मिक कुमुद सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां करना होगा आवेदन

Recruitment of Junior Helpers in Himachal Pradesh State Electricity Board

चीफ इंजीनियर आफिस (ऑपरेशन) सेंट्रल जोन मंडी, चीफ इंजीनियर ऑफिस (ऑपरेशन) साउथ शिमला, चीफ इंजीनियर ऑफिस (ऑपरेशन) नार्थ, कांगड़ा स्थित धर्मशाला।

सौ पदों का इन श्रेणियों में होगा बंटवारा- जनरल (अनारक्षित) के कोटे से 43 पद, जनरल (अंत्योदय/बीपीएल) के 8 पद, जनरल (एक्स सर्विसमैन) के 8 पद, ओबीसी (अंत्योदय/बीपीएल) के 3 पद, ओबीसी (अनाक्षित) के 11 पद, ओबीसी (एक्स सर्विसमैन) के 2 पद, एससी (अंत्योदय/बीपीएल) के दो पद, एससी (अनारक्षित) के 15 पद, एससी (एक्स सर्विसमैन) के 3 पद, एसटी (अनारक्षित) के तीन पद और जनरल (स्पोर्ट्स) के कोटे से दो पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed