फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment for 860 posts in different departments of govt of himachal pradesh

सरकारी नौकरियों का पिटारा खुला, 860 पदों पर भर्ती

Tue, 20 Sep 2016 09:35 AM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 20 Sep 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
recruitment for 860 posts in different departments of govt of himachal pradesh

हिमाचल में पूर्व सैनिकों के लिए विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरियों का पिटारा खुल रहा है। प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से आईपीएच, शिक्षा, स्वास्थ्य, वन और पुलिस जैसे विभागों में पूर्व सैनिकों के 860 पद भरे जाएंगे। प्रदेश सरकार ने इन पदों को भरने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


वर्तमान में प्रदेश में सवा लाख पूर्व सैनिक और करीब 3200 वीर नारियां हैं। सैनिक कल्याण विभाग के पास 6500 पूर्व सैनिकों ने रोजगार के लिए पंजीकरण करवाया है। विभाग पंजीकृत पूर्व सैनिकों की शैक्षणिक और व्यावसायिक योग्यता के आधार पर छंटनी के बाद उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर भेजेगा।
विज्ञापन


अक्तूबर- नवंबर माह में विभिन्न विभागों में नए स्वीकृत पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि 5, 6 और 7 सितंबर को ही सैनिक कल्याण विभाग ने एचआरटीसी, शिक्षा समेत अन्य महकमों में 300 पद भरने के लिए इंटरव्यू  लिए हैं। अब नई भर्तियां होने से पूर्व सैनिकों को रोजगार के और मौके मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों में होंगी भर्तियां

recruitment for 860 posts in different departments of govt of himachal pradesh

विभाग            पद
पुलिस            180
पीजीटी आईपी   100
वन                 60
जेओए             60
भाषा अध्यापक   40
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट 80
टीजीटी आर्ट्स     63
जेबीटी टीचर       30
शारीरिक शिक्षक   40
जेई इलेक्ट्रिकल   50
जेई सिविल        10
जूनियर ड्राफ्ट्समैन 25
पंप ऑपरेटर्स        50
स्टाफ नर्स           22

सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार से पूर्व सैनिकों के 860 पदों को भरने की मंजूरी मिल गई है। विभाग नवंबर में इन पदों को भरने के लिए साक्षात्कार का आयोजन करेगा। इसी हफ्ते 300 से अधिक पद भरने के लिए साक्षात्कार लिए हैं, इन्हें शीघ्र नियुक्ति मिलने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed