फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Recruitment for 600 posts in Vivo Mobile Company

नामी मोबाइल कंपनी में नौकरी का मौका, सैलरी भी शानदार

Fri, 18 Nov 2016 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 18 Nov 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
Recruitment for 600 posts in Vivo Mobile Company

हिमाचल के युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलने वाले हैं। प्रसिद्ध मोबाइल कंपनी आईटीआई मंडी में 19 नवंबर को रोजगार मेला लगाएगी। इसमें आईटीआई प्रशिक्षित किसी भी ट्रेड के युवा भाग ले सकते हैं। इसके अलावा बाहरी राज्य के युवा भी रोजगार मेले में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।

विज्ञापन


रोजगार मेले में कंपनी लगभग 600 पदों पर युवाओं की भर्ती करेगी। इसमें सीओई से पासआउट उम्मीदवार भी भाग ले सकते हैं। चयनित होने वाले युवाओं को रोल ऑन पर रोजगार दिया जाएगा। बेहतर कार्य करने पर इन्हें नियमित नौकरी देने का प्रावधान किया जाएगा।

विज्ञापन

मिलेगा इतना वेतन साथ में ओवर टाइम भी

Recruitment for 600 posts in Vivo Mobile Company

चयनित उम्मीदवारों को कंपनी 9000 रुपये मासिक वेतन के साथ ओवर टाइम भी देगी। खाने और परिवहन की सुविधा कंपनी मुहैया करवाएगी। रोजगार मेले में सिर्फ पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने साथ अपना बायोडाटा, आयु प्रमाण पत्र लाना होगा। 30 वर्ष से अधिक आयु वाले उम्मीदवार रोजगार मेले में भाग नहीं ले सकते हैं।

उधर, आईटीआई मंडी के कैंपस प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि विवो कंपनी के रोजगार मेले में पूरे प्रदेश सहित दूसरे प्रदेशों के उम्मीदवार भी भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवसाय में प्रशिक्षित आईटीआई से पास पुरुष उम्मीदवार रोजगार मेले में आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed