फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment for 300 posts of driver in hrtc

एचआरटीसी में 300 पदों पर भर्ती, 20 तक करें आवेदन

Mon, 27 Jun 2016 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 27 Jun 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
recruitment for 300 posts of driver in hrtc

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 300 चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। शनिवार को निगम ने 300 चालकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जनजातीय क्षेत्रों के लोग 30 जुलाई और गैर जनजातीय क्षेत्रों के लोग 20 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


18 से 45 साल तक की आयु के हिमाचली बोनाफाइड महिला और पुरुष आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। चयनित चालकों को निगम 6000 रुपये का मासिक वेतन और 1200 रुपये प्रोत्साहन मानदेय मिलेगा। पथ परिवहन निगम के मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि आवेदक दसवीं पास होना चाहिए।
विज्ञापन


भारी परिवहन वाहन का वैध लाइसेंस होना चाहिए। तीन साल का भारी यात्री वाहन चलाने का अनुभव होना अनिवार्य है। आवेदक न्यायालय द्वारा आपराधिक/अनैतिकता मामले में दोषी करार न दिया गया हो। आवेदक किसी भी सक्षम अधिकारी द्वारा लोक सेवा की नियुक्ति के लिए अयोग्य घोषित न किया गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य श्रेणी के लिए 102 सीटें

recruitment for 300 posts of driver in hrtc

सरकारी सेवा से स्वेच्छा सेवा निवृत्ति न हो। प्रारंभिक छंटनी परीक्षा  संबंधित मंडलीय प्रबंधक द्वारा आठ अगस्त 2016 से ली जाएगी। टेस्ट में उर्तीण आवेदक ही मेरिट के आधार पर अंतिम परीक्षा जो पहली सितंबर से शुरू होगी के लिए पात्र होंगे।

दोनों परीक्षाओं की वीडियोग्राफी की जाएगी। आवेदन पत्र पथ परिवहन निगम की वेबसाइट www.hrtc.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक पथ परिवहन निगम के प्रदेश में स्थित 29 क्षेत्रीय कार्यालयों में संपर्क कर सकते हैं।

सामान्य वर्ग के 102 सीटें आरक्षित होंगी। सामान्य बीपीएल के लिए 24, सामान्य स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों के लिए 3, सामान्य भूतपूर्व सैनिकों के लिए 27, सामान्य खिलाड़ी के लिए 9, अनुसूचित जाति के लिए 46, अनुसूचित जाति के बीपीएल के लिए 6, अनुसूचित जाति के स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों के लिए 2, अनुसूचित जाति के भूतपूर्व सैनिकों के लिए 9, अनुसूचित जनजाति के

लिए 9, अनुसूचित जनजाति के बीपीएल के लिए 3, अनुसूचित जनजाति के भूतपूर्व सैनिकों के लिए 3, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 38, अन्य पिछड़ा वर्ग के बीपीएल के लिए 9, अन्य पिछड़ा वर्ग के स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों के लिए 1, अन्य पिछड़ा वर्ग के भूतपूर्व सैनिकों के लिए 6 पद आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed