फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment for 168 posts in hpu shimla

एचपीयू में 168 पदों पर होगी भर्ती, ईसी की बैठक में हुआ फैसला

Thu, 17 Nov 2016 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 17 Nov 2016 11:25 AM IST
विज्ञापन
recruitment for 168 posts in hpu shimla
HPU SHIMLA

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (ईसी) ने पीजी सेंटर विवि कैंपस, रिजनल सेंटर धर्मशाला और विवि के सेंटर फार इवनिंग स्टडीज(इवनिंग कॉलेज )में शिक्षक और गैर शिक्षकों के 168 पद भरे जाने को हरी झंडी दे दी है। बुधवार को कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी की अध्यक्षता में हुई कार्यकारी परिषद की आपात बैठक में शिक्षकों और गैर शिक्षकों के इन रिक्त पदों भरने को अंतिम मंजूरी मिल जाने के बाद अब विवि इन पदों को जल्द विज्ञापित कर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर देगा।

विज्ञापन


इस बैठक में लिए गए भर्ती के इस फैसले में ईसी ने 29 सह आचार्य और 49 सहायक आचार्य के कुल 78 शिक्षकों के पद भरे जाने है। जबकि जबकि गैर शिक्षकों में 31 अलग अलग श्रेणी के पदों को भरे जाने को भी स्वीकृति दी गई है। इनमें अलग अलग श्रेणी में सहायक लाईब्रेरियन सिस्टम एनालिस्ट, स्टेनो टाइपिस्ट, इलैक्ट्रीशियन, लैब अटेंडेंट, ग्रेड फोर, लाइब्रेरी अटेंडेंट, माली, चतुर्थ श्रेणी कर्मी चपरासी, हेल्पर और चौकीदारों के पद शामिल है।
विज्ञापन


इसके अलावा ईसी ने वित्त कमेटी से मंजूरी मिलने के बाद आए 59 गैर शिक्षकों के पदों को भरने को भी मंजूरी दे दी है। इनमें 53 पद जेएओ(जूनियर आफिस असीसटेंट)आईटी क्लर्क के पदों के अलावा दो रिस्टोरर, चार पद अकाउंटेंट और दो चालकों के पद शामिल है। इन पदों में कुछ शिक्षक और गैर शिक्षकों के पद सृजित कर भरे जाने है, जबकि अन्य रिक्त चल रहे पद शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में यूजीसी नैक से विवि को मिले ए ग्रेड यूनिवर्सिटी के दर्जे पर कुलपति ने समस्त ईसी सदस्यों व विवि समुदाय को बधाई दी। उन्होंने ईसी सदस्यों विवि के विभागाध्यक्षों, डीन और निदेशकों सहित कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों के सामने निरीक्षण के लिए आई नैक टीम की रिपोर्ट को खोला और इसमें दिए सुझावों और खासियतों को बताया। 

ईसी की इस बैठक में विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र(इक्डोल )के नोयडा स्थित स्टडी सेंटर भवन के इस्तेमाल को लेकर एक विशेष कमेटी गठित की गई। ईसी सदस्य हरीश जनारथा की अध्यक्षता में गठित कमेटी में ईसी सदस्य चंद्र शेखर, राकेश शर्मा सचिव शिक्षा सदस्य होंगे।

ये कमेटी दूरवर्ती शिक्षण संस्थानों के दूसरे राज्यों में स्टडी सेंटर बंद किए जाने के बाद अब विवि की संपति को लीज पर दिए जाने, बेचने सहित हर तरह के वैकल्पिक इस्तेमाल पर विचार कर अपनी रिपोर्ट रखेगी। उसके बाद इसे अंतिम फैसले के लिए ईसी की बैठक में लाया जाएगा। 

ईसी सदस्यों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री का सहयोग को जताया आभार 
विश्वविद्यालय को विकास की राह पर ले जाने, वित्तीय मदद करने, हर वर्ष अनुदान राशि में जरूरतों के मुताबिक बजट बढ़ोतरी करने के साथ ही विवि के नैक टीम दौरे के दौरान किए गए सहयोग के लिए समस्त ईसी सदस्यों ने राज्यपाल व विवि कुलाधिपति आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार जताया। 


ये सदस्य रहे आपात बैठक में मौजूद 
विवि कार्यकारी परिषद की इस आपात बैठक में विवि के प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान, एचपीडीसी के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा,  एचपी हेंडीक्राफ्ट के उपाध्यक्ष चंद्र शेखर, विधायक अनिरुद्ध सिंह, सचिव शिक्षा राकेश कुमार, निदेशक उच्चत्तर शिक्षा डा. दिनकर बुड़ाथोकी, प्रो. एमएस चौहान, प्रो. जेबी नड, प्रो. हिम चटर्जी, राज कुमारी मौजूद रही, जबकि विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित बतौर सदस्य सचिव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed