फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Question raised over Himachal Pradesh Public Service Commission recruitment process

HPPSC: चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल, परीक्षा में टॉप रहे अभ्यर्थी इंटरव्यू में बाहर

Mon, 29 May 2017 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 29 May 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
Question raised over Himachal Pradesh Public Service Commission recruitment process

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के भर्ती सिस्टम पर अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए हैं। भर्ती में भाई-भतीजावाद करने के आरोप लगाते हुए लिखित परीक्षा की मेरिट में आए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में पीछे करने की बात कही है।

विज्ञापन


इस संबंध में अभ्यर्थियों ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजकर इसमें उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई है। 

लोक सेवा आयोग की पीजीटी भर्ती में बाहर हुए अभ्यर्थियों विपन कुमार सहित अन्यों का आरोप है कि पीजीटी गणित की लिखित परीक्षा में टॉप 15 पर रहे छह अभ्यर्थियों का नाम चयनित किए हुए अभ्यर्थियों की सूची में नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

46वें, 40वें, 33वें स्थान पर रहे अभ्यर्थियों को मिल गई नौकरी

Question raised over Himachal Pradesh Public Service Commission recruitment process

लिखित परीक्षा की मेरिट में 46वें, 40वें, 33वें, 29वें, 23वें और 20वें स्थान पर रहे अभ्यर्थियों के नाम चयनित सूची में शामिल किए गए हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि लोक सेवा आयोग ने पीजीटी के पदों के लिए 100 नंबरों का साक्षात्कार रखा है। 

इसमें अपने चहेतों को मनमर्जी के नंबर देकर नौकरियां दी जा रही हैं, जबकि मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से बाहर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed