{"_id":"5c8a3e49bdec2214065a4e39","slug":"preliminary-examination-result-of-judicial-services-declared-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में न्यायिक सेवाओं की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल में न्यायिक सेवाओं की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित
Thu, 14 Mar 2019 05:13 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 14 Mar 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य लोकसेवा आयोग ने तीन मार्च को ली गई न्यायिक सेवाओं की प्रारंभिक परीक्षा 2018 का परिणाम घोषित कर दिया है। चयनित उम्मीदवारों के नाम आयोग की वेबसाइट www.hpgov.in/hppsc पर अपलोड कर दिए हैं।
विज्ञापन
राज्य न्यायिक सेवाओं की मुख्य परीक्षाएं 30 मार्च से तीन अप्रैल तक होंगी। आयोग की सचिव एकता कापटा ने बताया कि 30 मार्च को सिविल लॉ-वन, 31 मार्च को सिविल लॉ-टू, एक अप्रैल को क्रिमिनल लॉ, दो अप्रैल को इंग्लिश कोंपोजिशन और तीन अप्रैल को हिंदी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
सभी परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दो बजे तक होंगी। राजधानी शिमला के कन्या महाविद्यालय लांगवुड में परीक्षाएं होंगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा से आधा घंटा पहले केंद्र में पहुंचना होगा।
विज्ञापन