डेढ़ माह बीता, नहीं निकला पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएचडी प्रवेश परीक्षा हुए डेढ़ माह बीत जाने पर भी एचपीयू परीक्षा परिणाम घोषित नहीं कर पाया है। परिणाम में की जा रही देरी के लिए एसएफआई ने विवि प्रशासन के लापरवाह रवैये को जिम्मेदार ठहराया है।
एसएफआई ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा के नतीजे जल्द घोषित करने की मांग को लेकर कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान से मुलाकात की और उन्हें मांगपत्र सौंपा। साथ ही चेताया कि यदि नतीजे जल्द घोषित न किए गए और प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो एसएफआई प्रशासन को घेरेगी।
वीसी से मिले इकाई उपाध्यक्ष अदिति झोहटा और सचिव अनिल नेगी ने कहा कि पीएचडी में प्रवेश के लिए एमफिल की परीक्षा के साथ करीब डेढ़ माह पूर्व प्रवेश परीक्षा हुई थी। एमफिल की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने को है, मगर पीएचडी प्रवेश परीक्षा का अब तक परिणाम घोषित नहीं किया गया है।
करीब डेढ़ माह देरी से हुई है प्रवेश परीक्षा
प्रवेश परीक्षा के नतीजे आने का हजारों परीक्षार्थी छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अनिल ने कहा कि विवि की अधिष्ठाता अध्ययन, कुलसचिव के साथ सभी प्रशासनिक अधिकारी अवकाश पर हैं, ऐसे में छात्र किसके पास गुहार लगाए।
कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान ने छात्रों की इस मांग को जायज ठहराते हुए भरोसा दिया कि जल्द ही परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा और प्रवेश की आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
एचपीयू ने पीएचडी की पहली बार प्रवेश परीक्षा आयोजित की है। उधर, अब तक इसका परिणाम घोषित नहीं हो रहा है। ऐसे में पीएचडी के करीब बीस विभागों की सीटों के लिए परीक्षा देने वाले हजारों छात्र बेसब्री से परिणाम का इंतजार करने को मजबूर हैं।