{"_id":"58f607d64f1c1ba346471608","slug":"only-59-candidate-appeared-for-campus-inerview-for-private-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट जॉब में नहीं दिलचस्पी, कैंपस इंटरव्यू में बस ये पहुंचे","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
प्राइवेट जॉब में नहीं दिलचस्पी, कैंपस इंटरव्यू में बस ये पहुंचे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Wed, 19 Apr 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
जिले के बेरोजगार युवक-युवतियां प्राइवेट सेक्टर में जॉब करने के लिए दिलचस्पी नहीं दिखा रहे या फिर और भी कई कारण हैं? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि मंगलवार को जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित कैंपस इंटरव्यू में भरे जाने वाले पदों के लिए बहुत कम बेरोजगारों ने साक्षात्कार में भाग लिया।
विज्ञापन
इंटरव्यू में 59 युवा पहुंचे, जिनमें से 32 का चयन किया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इसमें बद्दी की एक निजी कंपनी ने करीब 120 पद हेल्परों की भर्ती रखी थी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता पांचवीं से जमा दो रखी गई थी और आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
कंपनी ने प्रशिक्षण के दौरान 6100 रुपये सहित खाना व रहना निशुल्क व्यवस्था का दावा किया था। प्रशिक्षण के दो माह बाद वेतन 6400 रुपये होना था। प्रशिक्षण के बाद तैनात हेल्परों को कंपनी दस हजार रुपये वेतन देने वाली थी। लेकिन युवाओं ने कैंपस इंटरव्यू में भाग नहीं लिया। जिला रोजगार अधिकारी एसआर कपूर ने बताया कि समय-समय पर बेरोजगार युवाओं के लिए निजी सेक्टर में नौकरी के अवसर प्रदान करने के प्रयास करते रहते हैं। व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाता है।
विज्ञापन