फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   New guidelines fro flying squad for cheating in HPBOSE annual exams

परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए उड़नदस्तों में शामिल नहीं हो सकेंगे ये अध्यापक

Sun, 18 Nov 2018 12:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 18 Nov 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
New guidelines fro flying squad for cheating in HPBOSE annual exams

स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए अध्यापक अपने उपमंडल के उड़नदस्तों में शामिल नहीं हो सकेंगे। नकल रोकने के लिए गठित होने वाले उड़नदस्तों में शामिल अध्यापकों को अन्य उपमंडलों के स्कूलों में निरीक्षण के लिए जाना होगा।

विज्ञापन


इतना ही नहीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में निजी स्कूलों के परीक्षा केंद्रों के साथ अब सरकारी स्कूलों के परीक्षा केंद्रों में भी सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य होंगे। स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं के परीक्षा केंद्र स्थापित करने के लिए बोर्ड सीसीटीवी कैमरा की शर्त अनिवार्य करेगा। 
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड के कार्यों की समीक्षा बैठक शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वार्षिक परीक्षाओं में नकल रोकने, वार्षिक परीक्षाओं और पेपर मूल्यांकन से संबंधित कार्यों में अध्यापकों की ड्यूटी सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा की गुणवत्ता और सामाजिक मूल्यों को आधार में रखते हुए अगले साल से स्कूली पाठ्यक्रम में नए पाठ शामिल हो सकते हैं, जिसके माध्यम से नशे सहित अन्य सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संदेश बच्चों को दिया जा सके। शनिवार को हुई बैठक में पाठ्यक्रम में नए पाठ शामिल करने को लेकर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed