फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ncert books will be available from next year

एनसीईआरटी की किताबों के लिए करना पड़ेगा एक साल और इंतजार

Tue, 14 Nov 2017 02:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 14 Nov 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
ncert books will be available from next year

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबों के लिए छात्र-छात्राओं को एक साल और इंतजार करना पड़ेगा। 

विज्ञापन



राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड के दबाव के चलते शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2018-19 से पहली से पांचवीं कक्षा तक एनसीईआरटी का सिलेबस शुरू करने का फैसला वापस ले लिया है। अब एनसीईआरटी का सिलेबस साल 2019-20 से लागू होगा। 
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास पुराने पाठ्यक्रम की किताबों का भंडारण अधिक होने के चलते शिक्षा निदेशालय को अपने पूर्व के फैसले को बदलना पड़ा है। वर्तमान में पहली से पांचवीं के बच्चों को सरकारी स्कूलों में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) का सिलेबस पढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2018-19 से लिया गया था लागू करने का फैसला

ncert books will be available from next year

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय और सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय ने अप्रैल महीने में एनसीईआरटी के सिलेबस को अपनाने का फैसला लिया था। शैक्षणिक सत्र 2018-19 से इसे लागू करने का फैसला भी लिया गया था।

निदेशालय के इस प्रस्ताव को राज्य सरकार ने भी मंजूरी दी थी। इसके बावजूद शिक्षा निदेशालय ने एनसीईआरटी की किताबों को लागू करने के फैसले को रद्द कर दिया है। निदेशालय के अफसरों के मुताबिक एसईआरटी की ओर से तैयार सिलेबस की बड़ी संख्या में किताबें बोर्ड के पास उपलब्ध हैं। 

इन किताबों को सरकारी स्कूलों में निशुल्क में वितरित किया जाता है। बोर्ड को नुकसान की स्थिति से बचाने के लिए एनसीईआरटी के सिलेबस को एक साल के लिए टाल दिया गया है।  उधर, राज्य परियोजना निदेशक एसएसए घनश्याम चंद ने बताया है कि एनसीईआरटी का सिलेबस कुछ कारणों के चलते 2018 की जगह 2019 से लागू किया जाएगा।

देश भर में बेहतर आंका जाता है एनसीईआरटी सिलेबस

ncert books will be available from next year

एनसीईआरटी की किताबों को पूरे देश में सबसे बेहतर आंका जाता है। छठी कक्षा से हिमाचल के सरकारी स्कूलों में भी इन्हीं किताबों से पढ़ाया जाता है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाने से शिक्षा में गुणात्मकता और एकरूपता आएगी। अगर पहली कक्षा से ही एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाया जाए तो विद्यार्थियों के लिए बेहतर होगा।

सरकारी स्कूलों में 28 हजार बच्चों का जांचा ज्ञान

ncert books will be available from next year

एनसीईआरटी ने सोमवार को प्रदेश के 1951 स्कूलों में 28 हजार से ज्यादा बच्चों की नेशनल अचीवमेंट सर्वे के तहत परीक्षा ली। सर्वे में तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के बच्चों का मूल्यांकन किया गया। स्कूली बच्चों का भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय का ज्ञान जांचा गया।

सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक घनश्याम चंद ने बताया कि एनसीईआरटी की ओर से इस परीक्षा का परिणाम प्रदेश में चल रही चुनाव आचार संहिता के समाप्त होने पर घोषित किया जाएगा।

नेशनल अचीवमेंट सर्वे की परीक्षा एनसीईआरटी की ओर से प्रतिपादित सीखने के प्रतिफल पर आधारित थी। इसमें प्राथमिक स्तर पर भाषा, गणित तथा पर्यावरण शिक्षा का मूल्यांकन किया गया। उच्च प्राथमिक स्तर पर भाषा, गणित, विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान का मूल्यांकन किया गया।


प्राथमिक स्तर के बच्चों से प्रति विषय 15-15 प्रश्न पूछे गए। इसके लिए 90 मिनट का समय दिया गया। आठवीं कक्षा के बच्चों को प्रति विषय 15-15 प्रश्न दिए गए। इसके लिए उन्हें 120 मिनट का समय दिया गया। दोनों ही स्तरों पर यह परीक्षा लिखित रूप में ली गई।

प्रदेश में परीक्षा एससीईआरटी और राज्य परियोजना निदेशालय सर्व शिक्षा अभियान की ओर से ली गई। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रदेश के करीब 350 शिक्षा अधिकारियों को नियुक्त किया गया। 


राज्य परियोजना निदेशक घनश्याम चंद ने बताया कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सीखने संबंधी कमियों का पता लगाना तथा अधिगम कौशल विकास करना था। परिणाम आने पर कमियों को दूर करने के लिए राज्य स्तर पर ठोस नीति तैयार की जाएगी ताकि भविष्य में शिक्षा में गुणवत्ता लाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed