{"_id":"5bb0adf4867a557ff56711b1","slug":"nauni-university-decalred-joa-it-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौणी विवि ने जारी की जेओसी की लिखित परीक्षा की मेरिट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नौणी विवि ने जारी की जेओसी की लिखित परीक्षा की मेरिट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
Updated Mon, 01 Oct 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. वाईएस परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (सूचना प्रौद्योगिकी) के 20 पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। करीब 5000 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
यह ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा 16 सितंबर को सोलन और नौणी के दस केन्द्रों में आयोजित की गई थी। विश्वविद्यालय ने सभी उम्मीदवारों का रिजल्ट विवि की वेबसाइट www.yspuniversity.ac.in से अपलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसके साथ विभिन्न श्रेणियों की मेरिट सूची भी वेबसाइट पर डाल दी गई है। इस सूची के आधार पर 189 उम्मीदवारों को 15 अक्तूबर को विश्वविद्यालय में टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
इस टेस्ट में उनकी अंग्रेजी, हिंदी की टाइपिंग स्पीड को चेक किया जाएगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय की ओर से इन उम्मीदवारों से इवैल्यूएशन के लिए सभी सर्टिफिकेट भी लाने के लिए कहा गया है। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से ली जा सकती है।