फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mukhya Mantri Adarsh Vidya Kender Yojna in Himachal Pradesh

इन दो जिलों में यहां खोले जाएंगे मुख्यमंत्री आदर्श विद्या केंद्र

Sun, 19 Aug 2018 01:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 19 Aug 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
Mukhya Mantri Adarsh Vidya Kender Yojna in Himachal Pradesh

जिला बिलासपुर के झंडूता और जिला शिमला के नेरवा में मुख्यमंत्री आदर्श विद्या केंद्र खोले जाएंगे। झंडूता में नवोदय विद्यालय की बिल्डिंग खाली है। ऐसे में यहां आवासीय सुविधा वाला आदर्श विद्या केंद्र खोलने की राह आसान हो गई है। इसके अलावा नेरवा में शिक्षा विभाग को पर्याप्त भूमि मिल गई है। आठ अन्य स्कूल खोले जाने पर अभी संशय बरकरार है।

विज्ञापन


मार्च 2019 से हिमाचल में नर्सरी कक्षा में पचास बच्चों के दाखिले के साथ दस मुख्यमंत्री आदर्श विद्या केंद्र खोले जाने हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। पांच स्कूल सिर्फ छात्राओं और पांच स्कूल छात्र-छात्राओं दोनों के लिए खोले जाएंगे।
विज्ञापन


लड़कियों की कम जनसंख्या और लड़कियों की कम साक्षरता दर वाले विधानसभा क्षेत्रों को छात्राओं के पांच स्कूल खोलने में प्राथमिकता दी जाएगी। इन स्कूलों में छठी कक्षा से हॉस्टल सुविधा दी जाएगी। शिक्षकों का कैडर भी इन स्कूलों में अलग से होगा। शिक्षक भर्ती नए सिरे से की जाएगी। शिक्षकों का तबादला नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष परिस्थितियों में सिर्फ अन्य विद्या केंद्रों में शिक्षक सीमित अवधि के लिए डेपुटेशन पर ही जा सकेंगे। इन स्कूलों में आधुनिक आईसीटी लैब, आडिटोरियम, जिम, स्विमिंग पूल, डिजिटल पुस्तकालय, इंडोर और आउटडोर खेलों के लिए बड़े खेल मैदान भी बनाए जाएंगे।

स्कूल में मेडिकल ऑफिसर, पैरा मेडिकल के पद भी सृजित किए जाएंगे। आदर्श विद्या केंद्रों में सिर्फ  संबंधित विधानसभा क्षेत्र के बच्चों को ही दाखिला दिया जाएगा। निर्धारित 50 सीटें भरने के लिए अधिक आयु वाले बच्चों को दाखिले में प्राथमिकता दी जाएगी।


मुख्यमंत्री आदर्श विद्या केंद्र खोलने के लिए सरकार को 50 बीघा भूमि की जरूरत है। ऐसे में जिन विधानसभा क्षेत्रों में आसानी से भूमि मिल जाएगी, उन क्षेत्रों में ही स्कूल खुल सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed