फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mistakes in HRTC Junior Office Assistant Exam Answer Key.

एचआरटीसी ऑफिस असिस्टेंट परीक्षा की आंसर-की में गलतियां

Mon, 26 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 26 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mistakes in HRTC Junior Office Assistant Exam Answer Key.

एचआरटीसी की जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी की छंटनी परीक्षा की आंसर-की की सी-सीरीज में त्रुटियां होने का दावा किया है। आंसर-की में तीन प्रश्नों के उत्तर गलत हैं। उम्मीदवारों का दावा है कि इन प्रश्नों के वास्तविक उत्तर कुछ और हैं।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों में एचआरटीसी प्रबंधन के प्रति भारी रोष है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की सी सीरीज के प्रश्न 25 में पूछा गया था कि रचना की दृष्टि से वाक्य के कितने भेद हैं। आंसर-की में इसका उत्तर दर्शाया है कि वाक्य के पांच भेद हैं।
विज्ञापन


प्रश्न नंबर 87 के अनुसार विश्व में सेब का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला देश कौन सा है। आंसर-की में इसका उत्तर भारत बताया है। प्रश्न 89 के अनुसार चावल का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है। आंसर-की में उत्तर भारत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डी-सीरीज के प्रश्न संख्या 81 में सवाल पूछा है कि हिमाचल के किस जिले में काले जीरे की पैदावार होती है। आंसर-की में उत्तर किन्नौर जिला दिया है। उम्मीदवारों का दावा है कि इन प्रश्नों के उत्तर सही नहीं दिए गए हैं। आंसर की में त्रुटियों पर अभ्यर्थियों ने हैरानी जताई है।

आरोप लगाया कि छंटनी परीक्षा की आंसर-की में तीन सवालों के जवाब गलत हैं। ऐसे में उन्हें दिक्कतें आ सकती हैं। अभ्यर्थी सुशील कुमार, रामलाल, विकेश और विकास ने कहा कि आंसर-की में प्रश्नों के उत्तर गलत दिए गए हैं।


निगम प्रबंधन को आंसर-की में सुधार कर इसका लाभ अभ्यर्थियों को देना चाहिए। उधर, एचआरटीसी के कार्यकारी निदेशक मस्तराम भारद्वाज ने कहा कि अभ्यर्थियों ने आंसर-की त्रुटियों को लेकर आपत्तियां मांगी गई हैं। संबंधित प्रश्न का उत्तर गलत है, किस स्रोत में इसका सही उत्तर है। अभ्यर्थी को यह डाक्युमेंट भी अटैच करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed