फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mhrd national institute ranking framework YS Parmar university at 71 position

नेशनल रैंकिंग में हिमाचल की ये एकमात्र यूनिवर्सिटी 71वें पायदान पर

Fri, 06 Apr 2018 01:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन Updated Fri, 06 Apr 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
mhrd national institute ranking framework YS Parmar university at 71 position

डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से करवाई गई नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2018 में देश के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ है।

विज्ञापन


कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद नौणी विश्वविद्यालय 71वें स्थान पर रहा और देश में उच्च शिक्षा के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में खुद को स्थापित किया है। इस रैंकिंग में नौणी विवि राज्य का एकमात्र संaस्थान है जो भारत के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में आया है।
विज्ञापन


एनआईआरएफ द्वारा की गई रैंकिंग को बीते दिनों मानव संसाधन विकास मंत्रीa प्रकाश जावड़ेकर ने विज्ञान भवन में जारी किया।a

नौणी विवि को हुआ 20 अंकों का नुकसान

mhrd national institute ranking framework YS Parmar university at 71 position

रैंकिंग में .76 अंकों के सुधार के बावजूद नौणी विवि को ताजा रैंकिंग में 20 अंकों का नुकसान झेलना पड़ा है। पिछले साल के मुकाबले नौणी विवि की रैंकिंग फिसलकर 71वें पायदान पहुंच गई है। नौणी विवि ने पिछली बार 39.54 अंक अर्जित किए थे।

जबकि इस बार अपने स्कोर को 39.54 से बढ़ाकर 40.30 करने में कामयाब रहा। लेकिन अंकों में पिछले साल नौणी विवि 51वें पायदान पर था। जबकि इस बार अंकों में सुधार के बावजूद रैंकिंग फिसलकर 71वें स्थान पर पहुंच गई है।

ताजा रैंकिंग में नौणी विवि को करीब 20 अंकों का नुकसान झेलना पड़ा है। इस बारे में नौणी विवि प्रवक्ता का कहना है कि इस बार पिछले साल के मुकाबले ज्यादा विश्वविद्यालय रैंकिंग की दौड़ में थे। लेकिन नौणी विवि का प्रदर्शन पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed