एनआईटी में 481 प्रतिभाओं को डिग्री देकर किया सम्मानित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनमें 33 पीएचडी, 121 स्नातकोत्तर और 327 स्नातक उपाधियां शामिल हैं। इन डिग्रियों में सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, मेकेनिकल, केमिकल, मैटीरियल साइंस, आर्किटेक्चर और मैनेजमेंट विभाग शामिल हैं।
राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय नगरोटा बगवां के अधीन चल रहे स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर के एचओडी डॉ. सतीश कुमार कटवाल और डॉ. सुरेश कुमार को सिविल इंजीनियरिंग में पीएचडी की डिग्री दी गई।
इन मेधावियों को भी बांटी डिग्री
इलेक्ट्रिकल में वेद प्रकाश और अमित कुमार, मेकेनिकल में सौरभ कांगो, नितिन शर्मा और रविंद्र कुमार, इलेक्ट्रिॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में रजनीश शर्मा, कंप्यूटर साइंस में पुष्पेंद्र कुमार, कुलवर्धन सिंह, प्रदीप सिंह और राजेश शर्मा, मैटीरियल साइंस में सचिन कुमार, जोगिंद्र सिंह और सतिंद्र, एनर्जी एंड इन्वायरमेंट साइंस में विक्रांत शर्मा, दीपक कुमार, सुनंदा सिन्हा और विवेक प्रकाश पंकज, आर्किटेक्चर में अनिकेत शर्मा, मैनेजमेंट में प्रतिमा मिश्रा, ह्यमेनिटी एंड सोशल साइंस में सुधीर राणा, गणित में अमित कुमार, फिजिक्स और केमिस्ट्री में 5-5 डिग्रियां दी गईं।
एनआईटी ने वर्ष 2014 से 2017 तक 2715 प्रतिभाओं को दीक्षांत समारोह में बुलाया था, लेकिन 481 प्रतिभाएं ही समारोह में पहुंचीं। एनआईटी हमीरपुर के निदेशक डॉ. विनोद यादव, रजिस्ट्रार डॉ. सुशील चौहान, राजेश कुमार समेत अन्य विभागों के अध्यक्ष और डीन उपस्थित रहे। संस्थान के तहत 29 ऐसे प्रोजेक्ट हैं, जो विभिन्न एजेंसियाें से ग्रांट हासिल कर चल रहे हैं। वाटर एंड सेनेटरी स्पोर्ट ऑर्गेनाइजेशन प्रोजेक्ट पर एनआईटी और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के बीच एक एमओयू साइन हुआ है। आल इंडिया इंटर एनआईटी खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर एनआईटी के खिलाड़ियों ने 10 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण, जबकि पांच हजार मीटर में रजत पदक जीता है।