नौ और ने भरे परचे, भाजपा और कांग्रेस ने शिमला, मंडी, हमीरपुर में किया शक्ति प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतिम चरण में 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को भाजपा के सुरेश कश्यप, कांग्रेस के आश्रय शर्मा और रामलाल ठाकुर समेत नौ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। तीनों ही नेताओं ने अपने अपने नामांकन के जरिये शक्ति प्रदर्शन भी किया।
गुरुवार को हमीरपुर संसदीय सीट में नामांकन का खाता रामलाल ठाकुर ने खोला। लाव लश्कर के साथ रोड शो के दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, आनंद शर्मा समेत कई दिग्गज पहुंचे।
मंडी में आश्रय शर्मा के नामांकन में वीरभद्र ने पहुंचकर नए समीकरण पैदा कर दिए। शिमला में सुरेश कश्यप ने भी शक्ति प्रदर्शन कर अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ सीएम जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और पूर्व सीएम शांता कुमार के अलावा प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी तीरथ सिंह रावत और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती मौजूद रहे।
कांगड़ा संसदीय सीट पर वीरवार को चंद्रभान व बचन सिंह राणा ने निर्दलीय और निशा कटोच ने अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रत्याशी के रूप में परचा भरा। मंडी से प्रकाश चौधरी ने बतौर कवरिंग प्रत्याशी कांग्रेस के टिकट पर नामांकन भरा।
हमीरपुर से धर्मेंद्र सिंह पटियाल ने बतौर कवरिंग प्रत्याशी, जबकि देशराज ने बसपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। चार दिन में कुल 24 प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर चुके हैं। हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे। इसके अलावा कांगड़ा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर भी धर्मशाला में नामांकन दाखिल करेंगे।