फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 election commission notice to BJP himachal chief Satpal Satti

बदजुबानी पर सत्ती को चुनाव आयोग का एक और नोटिस

Thu, 25 Apr 2019 06:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 25 Apr 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 election commission notice to BJP himachal chief Satpal Satti
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती - फोटो : फाइल फोटो

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती बदजुबानी को लेकर एक बार फिर चुनाव आयोग के निशाने पर हैं। आयोग ने सत्ती को एक और नोटिस थमा दिया है। एक सप्ताह में सत्ती को यह तीसरा नोटिस जारी हुआ है।

विज्ञापन


इस नोटिस में निर्वाचन अधिकारी मंडी ने भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के नामांकन के दिन जनसभा में दिए बयान को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है। 
विज्ञापन


गौर हो कि रामस्वरूप शर्मा के नामांकन के दिन सत्ती ने कहा था कि मोदी की तरफ कोई अंगुली उठाएगा तो उसकी बाजू काटकर हाथ में पकड़ा देंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी मंडी ऋुग्वेद ठाकुर ने नोटिस जारी होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने बीते दिनों भी सत्ती पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी करने के बाद 48 घंटे तक प्रचार न करने का प्रतिबंध लगाया था। उधर, भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप की आयकर रिटर्न की शिकायत भी चुनाव आयोग के पास पहुंच गई है।

सत्ती गैर जिम्मेदार प्रधान : वीरभद्र
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह सत्ती के किसी बयान पर टिप्पणी नहीं करना चाहते, क्योंकि सत्ती सभी राजनीतिक दलों में सबसे गैरजिम्मेदार प्रधान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed