फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 Election commission notice to BJP Chief Satpal Satti

राहुल गांधी को अपशब्द कहने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को चुनाव आयोग का नोटिस

Tue, 16 Apr 2019 06:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन/नालागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन/नालागढ़ Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 16 Apr 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 Election commission notice to BJP Chief Satpal Satti
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती - फोटो : फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ के रामशहर में बीते दिनों जनसभा के दौरान राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहने पर जिला निर्वाचन अधिकारी सोलन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को नोटिस भेजा है। उनसे 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया गया है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के जवाब के बाद निर्वाचन विभाग कार्यवाही करेगा। नोटिस की जानकारी चुनाव आयोग को भी भेज दी गई है। नालागढ़ पुलिस सत्ती पर केस दर्ज करने के लिए कानूनी राय ले रही है। उधर, कांग्रेस ने मंडी और शिमला के बाद अब धर्मशाला और नालागढ़ थाने में भी सत्ती पर एफआईआर दर्ज करने की शिकायतें दी हैं। कांग्रेस ने मंगलवार को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किए और सत्ती के पुतले फूंके।

विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बयान पर निर्वाचन विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। नोटिस में नालागढ़ के रामशहर में उनके भाषण के दौरान कहे गए अपशब्द और सोशल मीडिया पर जारी वीडियो को आधार बनाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार ने मंगलवार को यह नोटिस जारी किया। नोटिस प्राप्त होने के बाद उसके जवाब का समय शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन विभाग का आगामी कदम सतपाल सत्ती के जवाब पर निर्भर करता है।

महिला आयोग में देंगे शिकायत, हर जगह घेरेंगे सत्ती को: जैनब
महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि सतपाल सत्ती जहां भी सभाएं करेंगे, वहां उनका महिला कांग्रेस कार्यकर्ता घेराव करेंगी। उनका घर से निकलना मुश्किल कर देंगे। यह समस्त नारी जाति का अपमान है। भाजपा ने पहले भी राहुल और प्रियंका के शिमला दौरे के दौरान अभद्र टिप्पणी कर भाई-बहन के रिश्तों को शर्मसार किया था। भाजपा का असली चेहरा सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले को महिला आयोग भी लेकर जाएगी। यह महिला के सम्मान का मामला है। सत्ती सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed