फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 cm jairam thakur in marriage in mandi himachal pradesh

चुनाव प्रचार की भागमभाग के बीच भतीजे की शादी में पहुंचे सीएम जयराम

Tue, 16 Apr 2019 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 16 Apr 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 cm jairam thakur in marriage in mandi himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव प्रचार की भागमभाग के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने सगे भतीजे की शादी के लिए मात्र 50 मिनट ही निकाल पाए। मंगलवार दोपहर बाद सीएम जयराम अपने गांव तांदी में चल रही अपने बड़े भाई बीर सिंह के बेटे रोशन ठाकुर की शादी में पहुंचे और माता बिक्रमू देवी के साथ बैठकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर पूरा परिवार और रिश्तेदार खुश हो गए।

विज्ञापन

lok sabha election 2019 cm jairam thakur in marriage in mandi himachal pradesh

सीएम के साथ उनकी पत्नी डॉ. साधना ठाकुर भी मौजूद रहीं। दोनों ने भतीजे और बहू को आशीर्वाद देकर नए जीवन की शुरुआत के लिए बधाई दी। बाद में मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ मंडी की ओर रवाना हो गए। 

अस्वस्थता के बावजूद मंडी गए सीएम 
अस्वस्थता के बावजूद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने भतीजे की शादी में पहुंचे थे। उनके पांव में मोच आने और यूरिक एसिड बढ़ने से वह अस्वस्थ हैं। डॉक्टरों ने भी उन्हें दो दिन और विश्राम करने की सलाह दी है। बुधवार को भी सीएम मंडी में ही होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed