{"_id":"5cb72024bdec22146325b8e5","slug":"lok-sabha-election-2019-cm-jairam-thakur-advice-to-bjp-chief-satpal-satti","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को नसीहत, मंच पर शब्दों के चयन में बरतें सावधानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीएम की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को नसीहत, मंच पर शब्दों के चयन में बरतें सावधानी
Wed, 17 Apr 2019 06:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 17 Apr 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
सीएम जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम जयराम ठाकुर ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती को नसीहत देते हुए कहा कि सार्वजनिक मंच पर शब्दों के चयन में सावधानी बरतनी चाहिए। बुधवार को मंडी दौरे के दौरान सीएम ने कहा कि कांग्रेस समर्थक की ओर से जीभ काटकर लाने वाले को 10 लाख रुपये इनाम की घोषणा वाला बयान भी दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी को उन पर कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसा बयान लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सही नहीं है। उनके खिलाफ मामला दर्ज हो गया है और कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
पंडित सुखराम की सोच परिवार तक सीमित
मुख्यमंत्री ने बुधवार को मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिवाबदार में जनसभा को संबोधित किया। कहा कि पंडित सुखराम की सोच अपने परिवार तक ही सीमित है। उन्हें न तो प्रदेश के विकास से सरोकार है और न ही उन्हें मंडी के स्वाभिमान की चिंता है।
विज्ञापन
मंडी जिले के लोग पंडित सुखराम की इस हरकत से परेशान हो गए हैं और लोकसभा चुनाव में उन्हें इसका उत्तर देंगे। लोग परिवारवाद की इस राजनीति से तंग आ चुके हैं। कहा कि भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा जमीन से जुड़े नेता हैं, वे जनता के सुख-दुख के साथी हैं।
विज्ञापन