फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 BJP MP candidate Shimla suresh Kashyap Files Nomination

सुरेश कश्यप के नामांकन के साथ ही शिमला में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

Thu, 25 Apr 2019 07:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 25 Apr 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 BJP MP candidate Shimla suresh Kashyap Files Nomination
- फोटो : अमर उजाला

लोकसभा की शिमला सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के नामांकन पत्र भरने के साथ ही शिमला में भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपाई ढोल-नगाड़ों की थाप पर खूब नाचे और चौड़ा मैदान में रैली भी की। रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 

विज्ञापन


भाजपा नेता और कार्यकर्ता गुरुवार सुबह नौ बजे ही नाज के पास जुटने शुरू हो गए थे। यहां से भाजपाई ढोल-नगाड़ों और अन्य वाद्य यंत्रों के सुरों के साथ नाचते हुए लोअर बाजार के रास्ते उपायुक्त कार्यालय की ओर बढ़े। साढे़ 10 बजे के बाद सुरेश कश्यप ने अपना नामांकन भरा।
विज्ञापन


फिर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सीधे आंबेडकर चौक चौड़ा मैदान पहुंचे। यहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, भाजपा के चुनाव प्रभारी तीरथ सिंह रावत, भाजपा सांसद वीरेंद्र कश्यप और अन्य नेता पहले से ही मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे विधायक, पूर्व विधायक 

lok sabha election 2019 BJP MP candidate Shimla suresh Kashyap Files Nomination
सुरेश कश्यप का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

सुरेश कश्यप की रैली में भाग लेने के लिए शिमला के भाजपा विधायक एवं मंत्री सुरेश भारद्वाज, जुब्बल-कोटखाई से भाजपा विधायक एवं मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, चौपाल से भाजपा विधायक बलवीर वर्मा पहुंचे।  

नालागढ़ से भाजपा विधायक परमजीत पम्मी आदि अपने-अपने क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ चौड़ा मैदान पहुंचे। ठियोग से पूर्व विधायक राकेश वर्मा, शिलाई से पूर्व विधायक बलदेव तोमर और अन्य नेता भी सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed