फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lok Sabha Chunav Result 2019 10 quintal ladoo order by Himachal BJP in Una HImachal Pradesh

जीत से पहले भाजपा ने की जश्न की तैयारी, यहां बन रहे हैं 10 क्विंटल देसी घी के लड्डू

Wed, 22 May 2019 02:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 22 May 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav Result 2019 10 quintal ladoo order by Himachal BJP in Una HImachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

एग्जिट पोल में भाजपा की जीत के अनुमान के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल है। मोदी-अनुराग के फैन और ऊना भाजपा ने दयाल स्वीट शॉप को 23 मई को आने वाले चुनावी नतीजों के बाद मुंह मीठा करवाने के लिए लड्डू बनाने का ऑर्डर दिया है।

विज्ञापन


मिठाई विक्रेता ने देसी घी के लड्डू बनाना शुरू कर दिया है। दयाल स्वीट शॉप में कारीगर मोदी के मुखौटे पहनकर लड्डु तैयार कर रहे हैं। दयाल स्वीट्स अकेले करीब दस क्विंटल स्पेशल लड्डू तैयार कर रहा है। 
विज्ञापन


यह पहली बार है कि ऊना में इस प्रकार से मोदी की दीवानगी सिर चढ़कर बोल रही है। जश्न के लिए उत्साह में यहां भाजपा मुंह मीठा करवाने के लिए ऑर्डर दे रही है तो वहीं कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं कि मोदी सरकार रिपीट होगी। बताया जा रहा है कि अकेले ऊना जिला में लाखों रुपये के लड्डू वितरित करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा और प्रदेश में भाजपा के मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट ने कहा कि 2014 में मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से भाजपा ने सरकार बनाई और 5 साल तक जनता के लिए काम किया देश को मजबूत बनाया उसका असर 2019 के चुनाव में देखने को मिला है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, संगठन मंत्री पवन राणा, शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, जेपी नड्डा सहित पूरे संगठन ने मेहनत की है। इसका प्रदेश में बेहतर परिणाम होगा। माहौल को देखते हुए मुंह मीठा करवाने की तैयारी की गई है।

Lok Sabha Chunav Result 2019 10 quintal ladoo order by Himachal BJP in Una HImachal Pradesh

दयाल स्वीट के प्रबंधक अश्वनी जेतिक, साहिल जेतिक और शिवेन जेतिक ने कहा कि चुनावी नतीजों के बाद राजनीतिक दल खुशी साझा करने के लिए मिठाई लेते हैं। इस दफा एग्जिट पोल के अनुसार पीएम मोदी रिपीट करेंगे इसलिए 10 क्विंटल विशेष लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। भाजपा ने मोदी के साथ अनुराग की जीत के लिए भी मुंह मीठा करवाने की तैयारी की है।

ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर


भाजपा मीडिया जिला प्रभारी राज कुमार पठानिया ने कहा कि मीडिया में आ रहे एग्जिट पोल और कार्यकर्ताओं की मेहनत को लेकर भाजपा जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। चौथी बार अनुराग ठाकुर जीत का चौका लगाकर केंद्र में भाजपा की सरकार को बनाने में मजबूती प्रदान करेंगे। लड्डू से मुंह मीठा करवाया ही जाएगा और ढोल की थाप पर जीत का जश्न मनाया जाएगा। इसके लिए चार ढोलियों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed