{"_id":"5ce13542bdec22075b0c026d","slug":"lok-sabha-chunav-2019-election-commission-suspend-polling-employees-bhaged-bilaspur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश के मतदान केंद्र पर एक दिन पहले ही ईवीएम का ट्रायल, सभी कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हिमाचल प्रदेश के मतदान केंद्र पर एक दिन पहले ही ईवीएम का ट्रायल, सभी कर्मचारी निलंबित
Sun, 19 May 2019 05:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 19 May 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल के भगेड़ मतदान केंद्र में ईवीएम खोलने वाले एक अधिकारी और तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। मतदान केंद्र में चुनावी ड्यूटी पर गए इन कर्मचारियों ने गत शनिवार को मशीन का ट्रायल कर डाला था। पोलिंग पार्टी ने पहुंचते ही ईवीएम की सील तोड़कर इन्हें टेस्टिंग के तौर पर चला दिया।
विज्ञापन
इसके बाद चुनाव आयोग ने पूरी टीम पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी कर 12 घंटे में जवाब मांगा था। वहीं, मतदान केंद्र पर चुनाव करवाने के लिए नई टीम मौके पर भेजी गई। कर्मचारियों के इस पूरे मामले की जानकारी अनुभाग अधिकारी ने एसडीएम घुमारवीं को दी। पूरे मामले की छानबीन के बाद पूरी टीम को मतदान केंद्र से हटा दिया गया।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर कुल्लू जिले के ढालपुर आदर्श मतदान केंद्र में पोलिंग ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों और अधिकारियों ने मॉक पोल को हटाए बिना ही पोलिंग शुरू करवा दी। जानकारी मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी यूनुस ने कार्रवाई करते हुए यहां तैनात पीठासीन अधिकारी को हटा दिया। वहां ईवीएम में मौजूद 50 मॉक पोल्स को नहीं हटाया गया था।
विज्ञापन