{"_id":"5834332e4f1c1b242413b0aa","slug":"last-day-for-online-application-of-net","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी करें, नेट के लिए आवेदन करने का अब आखिरी मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जल्दी करें, नेट के लिए आवेदन करने का अब आखिरी मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 23 Nov 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। नेट के लिए बुधवार तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है, जबकि वीरवार तक फीस जमा करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा इस बार 22 जनवरी 2017 को होगी। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए 23 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसके बाद आवेदन लिंक बंद हो जाएगा, जबकि ऑफलाइन मोड के तहत आवेदन नहीं किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के बाद पात्र उम्मीवार को फीस चुकानी होगी। 24 नवंबर तक फीस जमा करवाई जा सकती है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को छह सौ रुपये, ओबीसी को तीन सौ और एससी, एसटी और दिव्यांग को 150 रुपये फीस चुकानी होगी।
विज्ञापन
फीस ई चालान के माध्यम से सिंडीकेट, केनरा, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी बैंक के माध्यम से भरी जा सकती है, जबकि ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से फीस भरी जा सकेगी। निर्धारित फीस को केवल ऑनलाइन या चालान फार्म के माध्यम से तय की गई बैंक शाखा में ही जमा करवाना होगा। डिमांड ड्राफ्ट, आईपीओ, मनी ऑर्डर का उपयोग करने पर इन्हें रद्द किया जाएगा।
ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यदि किसी उम्मीदवार के आवेदन में गलती पाई जाती है तो वह इसमें सुधार कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद 28 नवंबर से तीन दिसंबर 2016 तक उम्मीदवारों गलतियों में सुधार करने का मौका दिया गया है। तय तिथि के दौरान सीबीएसई नेट की आधिकारिक वेबसाइट में लॉग इन के बाद सुधार किया जा सकेगा।
परीक्षा तीन सेशन में होगी। जिसमें पहले और दूसरे सेशन में तीन मिनट का ब्रेक होगा। इधर, ए-वन सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के एमडी छोविंद्र ठाकुर ने बताया कि नेट के लिए 23 नवंबर आखिरी तिथि है। पात्र उम्मीदवार बुधवार को आवेदन कर सकते हैं, जबकि वीरवार तक फीस जमा करवाई जा सकती है।