10वीं, 12वीं पास युवाओं के लिए निकली नौकरियां, 600 पदों पर भर्ती
हिमाचल के बेरोजगार युवाओं के लिए आईटीआई मंडी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। 10 मार्च को विवो मोबाइल निर्माता कंपनी 600 युवाओं को कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से रोजगार प्रदान करेगी।
यही नहीं, कैंपस इंटरव्यू में ऐसे युवा भी भाग ले सकते हैं, जो आईटीआई की परीक्षा में फेल हो गए हैं। आईटीआई ट्रेड होल्डर युवाओं के साथ ही डिप्लोमा धारक युवा भी नौकरी के लिए कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक विवो मोबाइल इंडिया कंपनी कैंपस इंटरव्यू में चयनित युवाओं को मौके पर ही ज्वाइनिंग लैटर भी प्रदान करेगी। चयन के दो दिन के भीतर युवाओं को नोएडा स्थित फैक्टरी में ज्वाइनिंग देनी पड़ेगी।
इंटरव्यू में सफल युवाओं को मिलेगी ये सैलरी
इंटरव्यू में भाग लेने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र, दो फोटो तथा रिज्यूम साथ लाना होगा। कंपनी चयनित युवाओं को 9000 रुपये मासिक वेतन, उपस्थिति भत्ता 500 रुपये, दोगुना ओवर टाइम भत्ता तथा कार्य को ध्यान में रखते हुए परफॉरमेंस दो से ढाई हजार रुपये दिया जाएगा।
इसके अलावा पीएफ की सुविधा भी मिलेगी। इधर, आईटीआई प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि विवो मोबाइल इंडिया कंपनी कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से 600 युवाओं को नौकरी प्रदान करेगी। इंटरव्यू में प्रदेशभर के युवा भाग ले सकते हैं।