{"_id":"58a820c04f1c1b921ad8544d","slug":"jobs-in-himachal-recruitment-on-60-vacancies-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं, 12वीं पास युवाओं के लिए निकली नौकरियां, यहां होंगे इंटरव्यू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
10वीं, 12वीं पास युवाओं के लिए निकली नौकरियां, यहां होंगे इंटरव्यू
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sun, 19 Feb 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगार युवाओं के लिए निजी कंपनियों में नौकरी का मौका है। दो निजी कंपनियां 60 पदों के लिए पात्र युवाओं का चयन करेंगी। मैसर्ज एचएनटी ट्रैक्टर प्राइवेट लिमिटेड, गांव बेला बाथड़ी, हरोली जिला ऊना ने विभिन्न श्रेणियों के 16 पद अधिसूचित किए हैं।
विज्ञापन
इनमें 1 पद महिला रिसेप्शनिस्ट, 3 पद कोआर्डिनेटर, 1 पद इलेक्ट्रीशियन, 2 पद सिक्योरिटी गार्ड, 3 पद चपरासी और 6 पद ट्रैक्टर ऑपरेटर के शामिल हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 20 फरवरी को सुबह 10 बजे से उपरोजगार कार्यालय, हरोली में लिया जाएगा।
विज्ञापन
जिला रोजगार अधिकारी ऊना आरसी कटोच ने बताया कि रिसेप्शनिस्ट महिला के पद के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता कंप्यूटर ज्ञान सहित बीए होने के साथ-साथ किसी कंपनी में 2-3 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
विज्ञापन
कोआर्डिनेटर के तीन पदों के लिए उम्मीदवार बीए या एमबीए (एचआर) के साथ कंप्यूटर ज्ञान सहित 1-3 वर्ष का किसी भी कंपनी में काम करने का अनुभव रखता हो, जबकि इलेक्ट्रीशियन के पद के लिए उम्मीदवार इलेक्ट्रीशियन में आईटीआई सहित किसी ट्रैक्टर उद्योग में 2 से 4 वर्ष का का कार्य अनुभव रखता हो।
इसी तरह सिक्योरिटी गार्ड के दो पदों तथा चपरासी के तीन पदों के लिए उम्मीदवार दसवीं पास जबकि ट्रैक्टर ऑपरेटर के पद के लिए उम्मीदवार डीजल मेकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक, मोटर व्हीक्ल मेकेनिक या मैकेनिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ-साथ 2-3 वर्ष का (एसेंबली, प्रोडक्शन, गियरशिफ्ट) में कार्य अनुभव होना चाहिए।
इच्छुक उम्मीदवार अपना बायोडाटा, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, हिमाचली प्रमाणपत्र, शैक्षणिक योग्यताओं के मूल प्रमाण पत्र एवं उनकी छाया प्रतियों सहित साक्षात्कार के लिए निर्धारित तिथि व स्थान में पहुंच कर भाग ले सकते हैं।
उधर, शिव शक्ति बायोटेक गांव व डाकघर नादौन जिला हमीरपुर में सेल्स एग्जीक्यूटिव के 50 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 21 फरवरी को सुबह 10 बजे से जिला रोजगार कार्यालय, ऊना में लिया जाएगा।
उम्मीदवार बारहवीं पास तथा आयु सीमा 20 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 6 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन तथा टीए, डीए व अन्य इंसेंटिव दिए जाएंगे। उम्मीदवार अपने दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।