फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jobs in Himachal, Recruitment on 2408 posts.

खुशखबरी! हिमाचल में छप्पर फाड़ के नौकरियां, 2408 पदों पर भर्ती

Wed, 19 Oct 2016 09:01 AM IST
अरविंद ठाकुर/अमर उजाला, शिमला
अरविंद ठाकुर/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 19 Oct 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
Jobs in Himachal, Recruitment on 2408 posts.

नौकरी की राह देख रहे बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुल गए हैं। हिमाचल में बंपर सरकारी नौकरियां निकली हैं। इनके आवेदन शुरू हो गए हैं। कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने 2408 पद भरने के लिए आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन


आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर रखी गई है। मंगलवार 18 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इन पदों को भरने के लिए अभ्यर्थियों की आयुसीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी। कर्मचारी चयन आयोग के सचिव विजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। गौर हो कि कैबिनेट ने इन पदों को भरने की मंजूरी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए किस विभाग में कितने पद भरे जाएंगे

Jobs in Himachal, Recruitment on 2408 posts.

विभिन्न विभागों में जेई सिविल-168, पीडब्ल्यूडी में जेई इलेक्ट्रिकल-10, आईपीएच में जेई मेकेनिकल 1, हॉर्टिकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर 6, प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग 2, डाटा एंट्री ऑपरेटर 2, होमगार्ड 6, होमगार्ड हवलदार 7, आईपीएच विभाग में पंप ऑपरेटर के 250 पदों पर भर्ती

इन विभागों में भी निकली बंपर सरकारी नौकरियां

Jobs in Himachal, Recruitment on 2408 posts.

एचपीएमसी में मार्केटिंग असिस्टेंट 2, जेई सिविल 1, जूनियर अकाउंटेंट 8, असिस्टेंट टेक्निकल ऑफिसर 4, असिस्टेंट प्रोग्रामर 1, कंप्यूटर ऑपरेटर 2, बॉयल्ड ऑपरेटर 2, रेफ्रिजरेशन प्लांट ऑपरेटर 5, सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर 2, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर 2, स्टेनो टाइपिस्ट 3, क्लर्क, सीनियर लैब टेक्नीशियन 63, लैब असिस्टेंट 58, डार्क रूम अटेंडेंट  के 1 पदों पर भर्ती

इन विभागों में इतने पदों पर होगी भर्ती

Jobs in Himachal, Recruitment on 2408 posts.

आयुर्वेद विभाग में मेकेनिक 1, हैंडीक्राफ्ट निगम में सेल्समैन 3, मास्टर क्राफ्ट्समैन 2, विभिन्न विभागों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट  704, टूरिज्म विभाग में इंस्पेक्टर 4, टूरिज्म विभाग में टूरिस्ट इन्फार्मेशन ऑफिसर 4, असिस्टेंट केमिस्ट के  1 पदों पर भर्ती

विद्युत और हेल्‍थ में भी सरकारी नौकरियां

Jobs in Himachal, Recruitment on 2408 posts.

विद्युत बोर्ड में जेई आईटी 10, महिला एवं बाल विकास विभाग सुपरवाइजर,  (एलडीआर) 50, हिमफेड में मार्केटिंग असिस्टेंट 7, हिमफेड में अकाउंटेंट 3, उद्योग विभाग में मैनेजर 2, प्रोसीक्यूशन विभाग में जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर 1, हेल्थ विभाग में ओटीए के  2 पदों पर भर्ती

इन विभागों में होंगी सबसे ज्यादा भर्तियां

Jobs in Himachal, Recruitment on 2408 posts.

आयुर्वेदिक फार्मासिसट 148, महिला एवं बाल विकास विभाग सुपरवाइजर 50, भाषा अध्यापक 123, ड्राइंग टीचर 79, शारीरिक शिक्षक 118, शास्त्री 236, अल्पसंख्यक निगम में फील्ड असिस्टेंट 1, उद्योग विभाग में रीलिंग डेमनस्ट्रेटर 1, खाद्य आपूर्ति विभाग में जूनियर एनालिस्ट 2, पीडब्ल्यूडी में जेई हार्टीकल्चर 7, अल्पसंख्यक निगम में क्लर्क 2, हिमुडा में जेई इलेक्ट्रिकल 2, विभिन्न विभागों में जेई इलेक्ट्रिकल 240, पावर ट्रांसमिशन में जेई इलेक्ट्रिकल 1, हिमुडा में जूनियर ड्राफ्ट्समैन 4 और हेल्थ विभाग में ऑपथेलमिक ऑफिसर के 2 पद भरे जाएंगे।

पहले लिखित परीक्षा, फिर होगा इंटरव्यू

Jobs in Himachal, Recruitment on 2408 posts.

सभी विभागों में भर्ती की प्रक्रिया के तहत सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा जल्द ही करवाई जाएगी। ज्यादातर पदों के लिए 200 अंकों की लिखित परीक्षा होगी जबकि इसे पास करने वाले उम्मीदवारों का 30 नंबर का इंटरव्यू भी लिया जाएगा। वहीं, कुछेक पदों पर 100 नंबर की लिखित परीक्षा ली जाएगी।

यहां जानिए कैसे करें आवेदन, क्या रहेगी फीस

Jobs in Himachal, Recruitment on 2408 posts.

इन पदों के लिए आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अन्य किसी भी तरह से किए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। अभ्यर्थी http://hpsssb.hp.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यहां क्लिक कर देखिए पूरा ब्यौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed