फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jobs in himachal, recruitment on 2000 vacancy in himachal.

नामी कंपनियों में नौकरी का मौका, 2000 पदों पर भर्ती

Wed, 10 Aug 2016 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Updated Wed, 10 Aug 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
Jobs in himachal, recruitment on 2000 vacancy in himachal.

हिमाचली युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। एक साथ 2000 से अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है। महज इंटरव्यू से ये पद भरे जाएंगे। निजी कंपनियों ने एक बार फिर आईटीआई डिप्लोमा होल्डर युवाओं के लिए रोजगार के दरवाजे खोल दिए हैं।

विज्ञापन


इसी कड़ी में उपमंडल देहरा के तहत हिमालयन आईटीआई लग बलियाना में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्रिंसिपल ने दावा किया कि प्रदेश में यह एक बहुत बड़ा रोजगार मेला होगा, जिसमें करीब 2 हजार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन


हिमालयन आईटीआई के प्रिंसिपल संजीव धीमान ने बताया कि 20 अगस्त को मारुति सुजुकी और 21 अगस्त को अशोका लेलैंड कंपनी के प्रतिनिधि साक्षात्कार लेंगे। इसके बाद उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका

Jobs in himachal, recruitment on 2000 vacancy in himachal.

उन्होंने बताया कि आईटीआई से फिटर, टर्नर,  इलेक्ट्रॉनिक, वेल्डर, पेंटर, मशीनिस्ट, ऑटोमोबाइल, पीपीओ, मोटर मेकेनिक, डीजल  मेकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक, इंजन ऑटोमोबाइल से पास युवाओं के लिए नौकरी प्राप्त करने का मौका है।

कैंपस इंटरव्यू में हिमाचल और अन्य राज्यों के अनिवार्य योग्यता रखने वाले अन्य आईटीआई संस्थानों के छात्र भी भाग ले सकते हैं। रोजगार मेले  के लिए हिमाचल सरकार के श्रम एवं रोजगार विभाग ने भी अपनी सहमति जताई है।

उनका कहना है कि सभी सरकारी एवं प्राइवेट आईटीआई के प्रिंसिपल मेले में उपस्थित होने वाले अपनी-अपनी आईटीआई के युवाओं की सूची email id-cmdthakur52222@gmail.com पर भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed