फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jobs in himachal, CRPF Constable Recruitment.

CRPF में भर्ती का सुनहरा मौका, एक मार्च तक करें आवेदन

Sat, 25 Feb 2017 04:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sat, 25 Feb 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
Jobs in himachal, CRPF Constable Recruitment.

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कांस्टेबल (टेक्निकल व ट्रेड्समैन) की भर्ती के लिए युवा एक मार्च तक तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


हिमाचल के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा के लिए जेएंडके जोन निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र मात्र ऑनलाइन ही स्वीकृत किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश से संबंधित इस भर्ती के केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए विभिन्न वर्गों में कुल 14 पद निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन


भर्ती में सामान्य वर्ग तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार के लिए आवेदन पत्र शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। युवाओं को भर्ती के लिए आवेदन मात्र ऑनलाइन ही करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लिए जाएंगे टेस्ट और परीक्षाएं

Jobs in himachal, CRPF Constable Recruitment.

इसके अलावा शारीरिक स्तरीकरण, शारीरिक दक्षता, डाक्यूमेंटेशन, लिखित परीक्षा, ट्रेड तथा मेडिकल टेस्ट आदि संबंधित सीआरपीएफ  केंद्रों पर लिए जाएंगे। 

महिलाओं, एससी, एसटी तथा भूतपूर्व सैनिक को आवेदन पत्र शुल्क में छूट दी गई है। 

भर्ती के लिए प्रदेश के इच्छुक उम्मीदवार 1 मार्च तक तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। -डॉ. प्रताप सिंह, उप महानिरीक्षक ग्रुप सेंटर, सीआरपीएफ  पिंजौर (हरियाणा)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed