{"_id":"58a9a9184f1c1b0970d84a51","slug":"jobs-in-himachal-120-recruitment-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 15 हजार तक सैलरी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 15 हजार तक सैलरी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। टीडीएस ग्रुप के सौजन्य से ऊना जिला में स्थित देव भूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट चांदपुर में 22 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसमें प्रदेश भर से 18 से 30 वर्ष की आयु के बारहवीं, आईटीआई, पॉलीटेक्निक व बीटेक के सभी ट्रेड्स पास युवा भाग ले सकते हैं। कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से लगभग 120 युवाओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
चयनित युवाओं को करीब 8 हजार से 15 हजार रुपये मासिक सैलरी दी जाएगी। टीडीएस ग्रुप के अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि इच्छुक युवा अपने साथ अपना रिज्यूम, समस्त प्रशिक्षण और शिक्षण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड या फिर बैंक अकाउंट नंबर साथ लाने होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह रोजगार मेला सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा । अधिक जानकारी के लिए 75270 37811 व 75270 37782 फोन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।