{"_id":"5d9233e08ebc3e0132029c29","slug":"job-shimla-news-sml3093983186","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला में खुलेगा नौकरियों का पिटारा, रिक्त पदों का ब्योरा मांगा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू शिमला में खुलेगा नौकरियों का पिटारा, रिक्त पदों का ब्योरा मांगा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिमला। विद्यालय में जल्द ही नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। कुछ दिन पूर्व कुलपति की अध्यक्षता में हुई विवि की दक्षता एवं कार्यकुशलता सुधार कमेटी की बैठक में विवि के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों का ब्योरा मांग लिया है। अब मांग के अनुरूप आवश्यक पदों को विवि की वित्त कमेटी से मंजूर करवाने को विवि प्रस्ताव तैयार करेगा। इसके साथ ही इन पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
बैठक में विवि प्रशासन ने परीक्षा विंग, कंप्यूटर सेंटर सहित पुस्तकालय में रिक्त पड़े पदों और कंप्यूटराइजेशन के बाद आवश्यक पदों को सृजित करने की रिपोर्ट तलब की है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में काफी संख्या में नौकरियों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। बैठक में अधिकारियों को हर कार्य में सुधार लाने के निर्देश भी दिए हैं। कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आम छात्रों की परीक्षा या कैंपस आधारित समस्याओं तथा शिकायतों को 15 दिन में दूर करने को कहा है। बैठक में 197 कंप्यूटरों की खरीद के मामले पर तकनीकी कमेटी को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने और छह माह में खरीद की प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए गए। कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक की वेबसाइट पर जारी की प्रोसीडिंग में लिए हर फैसले से संबंधित जानकारी कुलसचिव घनश्याम चंद दी है।
बैठक में कुलपति ने विवि के कंप्यूटर सेंटर इंचार्ज को डाटा एंट्री के लिए आवश्यक जेएओ (आईटी) के रिक्त पदों को भरने और सृजित करने का प्रस्ताव कुलसचिव को भेजने के आदेश दिए। इसे वित्त और ईसी में मंजूरी के लिए प्रस्ताव के रूप में तैयार किया जाएगा। पुस्तकालय में लाइब्रेरियन और असिस्टेंट लाइब्रेरी की पोस्ट भरने के साथ, सिस्टम एनालिस्ट का पद सृजित करने का प्रस्ताव तैयार कर कुलसचिव को सौंपकर वित्त तथा कार्यकारी परिषद को प्रस्ताव तैयार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
प्रोजेक्टों के आवंटन की प्रक्रिया तय समय में करें पूरी
कुलपति ने बैठक में विवि के पुस्तकालय के डिजिटाइजेशन प्रोजेक्ट के ई-टेंडर जल्द जारी कर इसके आवंटन की प्रक्रिया पूरी करने को समय सीमा तय करने, शिक्षण विभाग, इक्डोल और अन्य विभागों से आठ तक ईआरपी प्रोजेक्ट से संबंधित मांगों को देने को कहा है। तय हुआ कि विवि कैंपस में सड़क किनारे वाईफाई के लिए केबल बिछाने को सड़क किनारे होने वाली खुदाई के कार्य को अधिष्ठाता अध्ययन इसके लिए प्रशासन और नगर निगम से अनुमति दिलाने का कार्य करेंगे।
जानबूझकर काम लटकाया तो होगी कार्रवाई
कुलपति ने कहा कि परीक्षा से संबंधित हर पत्र, शिकायत का 15 दिनों में निपटारा करना होगा, जवाब देना होगा। यदि कोई अधिकारी मामले को लटकाने का दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ विवि सख्त कार्रवाई करेगा। यह आदेश सभी विभागाध्यक्षों, अधिष्ठाताओं, अधिकारियों, चीफ वार्डन, सीओई, वित्त अधिकारी, निर्माण शाखा और प्रशासनिक अधिकारियों पर लागू होंगे। तमाम फैसलों और आदेशों के मुताबिक मांगे गए प्रस्ताव को वित्त अधिकारी के समक्ष तय समय सीमा के भीतर जमा करवाने के आदेश दिए हैं।