{"_id":"5c8a334cbdec22145c46d54a","slug":"job-fair-will-be-organized-in-baijnath-kangra-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षित बेरोजगारों के लिए नौकरी का मौका, यहां लगेगा रोजगार मेला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
प्रशिक्षित बेरोजगारों के लिए नौकरी का मौका, यहां लगेगा रोजगार मेला
Thu, 14 Mar 2019 04:26 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 14 Mar 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
शहीद दीवान चंद आईटीआई बैजनाथ में 16 मार्च को आईटीआई प्रशिक्षित बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। आईटीआई में हीरो मोटर कॉरपोरेशन लिमिटेड रोजगार मेला लगाएगी।
विज्ञापन
इसमें एनसीवीटी या एससीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त विभिन्न ट्रेडों में फिटर, टर्नर, मेकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिशियन, मेकेनिक डीजल, ट्रैक्टर मेकेनिक, वेल्डर, एमएमवी, पेंटर और इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक को नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
शहीद दीवान चंद कटोच आईटीआई के निदेशक नवीन कटोच ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले आवेदक 16 मार्च को दस्तावेजों के साथ आईटीआई में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 2017-18 सत्र तक आईटीआई पास होने चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कटोच ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी 14 हजार मासिक वेतन देगी।