फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   job fair will be organised at pragpur kangra shimla himachal

इन पदों की भर्ती के लिए यहां 20 जून को लगेगा रोजगार मेला

Fri, 15 Jun 2018 06:59 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला, शिमला
जॉब डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 15 Jun 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
job fair will be organised at pragpur kangra shimla himachal
मॉडर्न आईटीआई परागपुर में मोबाइल बनाने वाली नोएडा की कंपनी 20 जून नौकरी के लिए कैंपस साक्षात्कार का आयोजन करेगी। इसमें इलैक्ट्रीशियन, फिटर और इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक ट्रेडों में पास आईटीआई प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते हैं। 
विज्ञापन


रोजगार मेले में आने वाले अभ्यर्थी के दसवीं में 40 और आईटीआई कोर्स में 50 फीसदी अंक होने चाहिए। आयु सीमा 1 मार्च 2018 तक 18 से 22 वर्ष के बीच रखी गई है। भर्ती केवल लड़कों के लिए है।
विज्ञापन


कैंपस साक्षात्कार में भाग लेने के लिए मूल प्रमाणपत्र, फोटोयुक्त पहचान पत्र तथा आधार कार्ड और चार पासपोर्ट साइज फोटो लाना जरूरी होगा। यह जानकारी संस्थान के प्रधानाचार्य ई. सुरजीत ठाकुर ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी कंपनी में 17 युवाओं को मिली नौकरी

job fair will be organised at pragpur kangra shimla himachal

सोलन जिले के बद्दी की निजी कंपनी ने आईटीआई शाहपुर में परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया। इसमें 17 युवाओं का चयन किया गया है।  
कंपनी चयनित युवाओं को नियमित आधार पर नौकरी के लिए चयनित किया है।

11 युवाओं को अगले 20 दिनों के अंदर और छह प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु सितंबर माह के तीसरे हफ्ते में बद्दी में ज्वाइनिंग देंगे। आईटीआई के प्रधानाचार्य एसके लखनपाल और कंपनी के जनरल मैनेजर कर्नल जसवीर सिंह, एचआर ज्योति वर्मा ने बताया कि इन सभी चयनित युवाओं को 10 हजार रुपये मासिक सीटीसी सैलरी के अलावा अन्य सभी सुविधाएं दी जाएंगी।

टाहलीवाल में मिलेगी नौकरी, 20 जून को हरोली में इंटरव्यू

job fair will be organised at pragpur kangra shimla himachal

निजी क्षेत्र में युवाओं को नौकरी का एक और मौका मिलने वाला है। टाहलीवाल स्थित मैसर्ज मिसेज बैक्टर्स फूड स्पेशियलिटिज लिमिटेड में विभिन्न श्रेणियों में 32 पद भरे जाएंगे। इसके लिए उपरोजगार कार्यालय हरोली में 20 जून को प्रात: 10 बजे साक्षात्कार होगा। 

जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में ऑपरेटर के 15, साइजर के दस, हेल्पर के 5 और सिक्योरिटी गार्ड एवं वाहन चालक के एक-एक पद भरा जाएगा।

19 से 36 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष आवेदक अपनी जन्मतिथि, योग्यता प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, बोनाफाइड हिमाचल प्रमाण पत्र की मूल प्रतियों और छायाप्रतियों एवं बायोडाटा सहित भाग ले सकते हैं।

ऑपरेटर के पद के लिए किसी भी स्ट्रीम में आईटीआई, साइजर के पद के लिए दस जमा दो पास, हेल्पर के पद के लिए आठवीं तथा दसवीं पास और सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12वीं पास भूतपूर्व सैनिक पात्र होंगे।

उन्होंने बताया कि वाहन चालक के पद के लिए आवेदक हैवी ड्राइविंग लाइसेंस धारक होना चाहिए और उसे कम से कम 5 से 6 वर्ष को अनुभव होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed