फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Job fair in Hamirpur for 2100 posts on 13 dec 2016

नौकरियां ही नौकरियां, 2100 पदों पर भर्ती, जल्दी कीजिए

Sat, 10 Dec 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 10 Dec 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
Job fair in Hamirpur for 2100 posts on 13 dec 2016

प्रदेश के हजार बेरोजगार युवाओं को निजी कंपनियों में नौकरी का प्रदेश सरकार सुनहरा मौका दे रही है। प्रदेश की कंपनियों में नौकरी पाने के इच्छुक बेरोजगार उम्मीदवारों के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश श्रम एवं रोजगार विभाग 13 दिसंबर को हमीरपुर में रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। 

विज्ञापन


जिसमें प्रदेशभर के 2100 युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार मिलने का मौका मिलेगा। प्रदेश श्रम एवं रोजगार विभाग के निदेशक हिमांशु शेखर चौधरी ने वीरवार को यहां जारी बयान में बताया कि 13 नवंबर को हमीरपुर के टाउन हाल में सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें निजी क्षेत्र की 20 से अधिक कंपनियां मेले में भाग लेंगी। 

विज्ञापन

नौकरी के लिए ये प्रमाण पत्र लाने होंगे साथ

Job fair in Hamirpur for 2100 posts on 13 dec 2016

उन्होंने बताया कि मेले में भाग लेने वाले प्रतिभागी की योग्यता आठवीं, दसवीं, 12वीं एवं आईटीआई डिप्लोमा (फिटर, टर्नर,मशीनिस्ट, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिशियन, आरएसी, इलैक्ट्रोनिक्स) पास, बीएससी, (कैमिस्ट्री) बीएससी, बीसीए, बीए, बीकॉम एवं स्नातक पास रखी गई हैं।

अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रदेश श्रम एवं रोजगार विभाग के निदेशक ने कहा कि इच्छुक एवं योग्य युवाओं को सलाह दी जाती है कि वे शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का का प्रमाण पत्र, कार्य अनुभव प्रमाण पत्र,

हिमाचली प्रमाण पत्र, (फोटो प्रतियां) एवं तीन पासपोर्ट साइज की फोटो लेकर रोजगार मेले के निर्धारित स्थल पर समय पर पहुंच जाएं। अधिक जारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार एवं कंपनियां जिला रोजगार अधिकारी, हमीरपुर से ई मेल  deo-him-hp@nic.in एवं दूरभाष नंबर 01978-222318 पर सभी कार्य दिवसों पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed