फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Interview for 25 posts of sales executive on 20 april 2017

बस एक इंटरव्यू और आपकी नौकरी पक्की, इस दिन पहुंचे यहां

Tue, 18 Apr 2017 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Tue, 18 Apr 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
Interview for 25 posts of sales executive on 20 april 2017

हिमालया स्टे इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी तथा ग्लेशियल एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड मनाली युवाओं को रोजगार प्रदान करने जा रही है। हिमालया स्टे इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सेल एग्जीक्यूटिव के 25 पदों के लिए साक्षात्कार 20 अप्रैल को प्रात: 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में होंगे।

विज्ञापन


इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। जबकि आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से वेतन 6000 प्लस इनसेंटिव प्रतिमाह दिया जाएगा। उधर, मनाली स्थित ग्लेशियल एडवेंचर प्राईवेट लिमिटेड में 30 स्नातक प्रशिक्षुओं के लिए साक्षात्कार 20 अप्रैल को जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय कुल्लू में प्रात: 10:30 बजे होंगे। 
विज्ञापन


इन पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है। प्रार्थी की शैक्षणिक योग्यता स्नातक है। साक्षात्कार में चयनित युवाओं को 6500-9000 तक मासिक वेतन दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी अनिल चंदेल ने कहा कि युवाओं के लिए यह रोजगार का सुनहरा अवसर हो सकता है। उन्होंने युवाओं से साक्षात्कार में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed