फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Inflation: tomato century in Shimla and Solan, Kamdhenu cheese costlier by Rs 25 per kg

Himachal Pradesh: सोलन सब्जी मंडी में टमाटर का शतक, प्रदेश में कामधेनु पनीर 25 रुपये महंगा

Tue, 04 Jul 2023 10:57 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन/शिमला/घुमारवीं (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन/शिमला/घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Jul 2023 10:57 AM IST
सार

सोलन के साथ लगते फशकना गांव के किसान सुरेंद्र कुमार ने सोमवार को अभिरंग किस्म का 25 किलो टमाटर का एक क्रेट 2,700 रुपये में बेचा।

विज्ञापन
Inflation:  tomato century in Shimla and Solan, Kamdhenu cheese costlier by Rs 25 per kg
सब्जियों के दाम में भारी बढ़ाेतरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश की सोलन सब्जी मंडी में टमाटर ने शतक लगा दिया है। यहां  सोमवार को पहली बार अभिरंग किस्म का टमाटर 108 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका। सोलन के साथ लगते फशकना गांव के किसान सुरेंद्र कुमार ने सोमवार को अभिरंग किस्म का 25 किलो टमाटर का एक क्रेट 2,700 रुपये में बेचा। इससे पहले बीते शनिवार को हिमसोना टमाटर मंडी में 92 रुपये प्रति किलो तक बिका था। सोमवार को मंडी में टमाटर के करीब 4,000 क्रेट विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे। अभी तक सब्जी मंडी से कुल 30,000 क्रेट बाहरी राज्यों को भेजे जा चुके हैं। कृषि उपज मंडी सोलन से बिहार, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब व हरियाणा की मंडियों में टमाटर भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


सब्जी मंडी में टमाटर की आवक बढ़ती जा रही है। दाम भी बेहतर मिल रहे हैं। सोमवार को अभिरंग किस्म के टमाटर का एक क्रेट 2,700 रुपये में बिका। इसके अलावा कुछ अन्य किस्मों का टमाटर भी 1,400 से 1,800 रुपये में बिका। दो सप्ताह के बाद टमाटर सीजन चरम पर होगा, जिसके बाद दाम कम हो जाएंगे। - डॉ. रविंद्र शर्मा, मंडी समिति सोलन के सचिव
विज्ञापन


200 ग्राम कामधेनु पनीर के लिए चुकाने होंगे 80 रुपये
नुकसान कम करने का हवाला देकर प्रदेश की कामधेनु संस्था ने पनीर के दामों में प्रति किलोग्राम 25 रुपये की बढ़ोतरी की है। कामधेनु पनीर अब 400 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगा। 200 ग्राम के पैकेट के लिए 75 के बजाय 80 रुपये चुकाने पड़ेंगे। बढ़े हुए दाम लागू कर दिए गए हैं। कामधेनु संस्था बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, सोलन, शिमला और चंडीगढ़ में दूध, दही और पनीर की सप्लाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कामधेनु ने बीते 11 फरवरी को दूध के दामों में दो रुपये की बढ़ोतरी की थी। कामधेनु हितकारी मंच के अध्यक्ष नानक सिंह ने बताया कि संस्था ने दूध उत्पादक परिवारों के हित को ध्यान में रखते हुए दामों में बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी पशुओं के चारे और फीड के दामों में हुई बढ़ोतरी को ध्यान में रखकर की गई है। इस संस्था के साथ 6,000 परिवार जुड़े हैं, जिनका भरण-पोषण इसी दूध और पनीर से होता है ।

सबसे महंगा हुआ कामधेनु पनीर
बाजार में मिलने वाले 200 ग्राम पनीर के पैकेट के कामधेनु सबसे महंगा हो गया है। वेरका कंपनी का 200 ग्राम पनीर का पैकेट 78 रुपये में मिल रहा है। हिमफेड का 68 और कामधेनु 80 रुपये में मिल रहा है।

शिमला शहर में सब्जी और फलों के दाम बराबर
राजधानी शिमला की लोअर बाजार सब्जी मंडी में फल और सब्जियों के दाम आजकल बराबर हो गए हैं। सफेदा आम, केला (100 रुपये दर्जन) और टमाटर बाजार में 100 रुपये प्रतिकिलो बिक रहे हैं। फूलगोभी 120 रुपये किलो बिक रही है। फलों के दाम हर बार सब्जियों से ज्यादा रहते हैं लेकिन इस बार मौसम की मार के कारण दोनों के दाम बराबर हो गए हैं। किसानों के चेहरों पर टमाटर की बढ़ी कीमतों ने रौनक ला दी है लेकिन उपभोक्ता बेहाल हैं। पहले जहां 100 रुपये में एक हफ्ते की सब्जी मिल जाती थी वहीं रसोईघर का बजट बढ़कर अब सात सौ रुपये तक हो गया है। शिमला की लोअर बाजार सब्जी मंडी में सोमवार को टमाटर 100 रुपये किलो बिका।

उपनगरों में टमाटर 120 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है। देसी खीरा भी 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। लोअर बाजार के सब्जी विक्रेता बाबूराम ने बताया कि बारिश के कारण टमाटर सहित अन्य सब्जियां खेतों में ही सड़ गई हैं। इससे टमाटर और फूलगोभी की आपूर्ति कम होने से भाव में तेजी आई है। सब्जी विक्रेता लक्की ने बताया कि भाव बढ़ने के बाद लोगों ने टमाटर की खरीद कम कर दी है।

कृष्णा फ्रूट एंड सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सतपाल शर्मा ने बताया कि टमाटर और गोभी सहित अन्य सब्जियों के दामों में तेजी आई है। सोमवार को लोअर बाजार मंडी में टमाटर 60 से 72 रुपये किलो और फूलगोभी 40 से 50 रुपये किलो थोक रेट पर बिकी। रिटेल में टमाटर 80 से 100 और फूलगोभी 100 से 120 रुपये किलो बेची गई। बताया कि इसका मुख्य कारण बरसात के चलते फसल खराब होना है।

सब्जियों के दाम में एक हफ्ते में हुई बढ़ोतरी
सब्जी             एक हफ्ता पहले     एक हफ्ता बाद दाम
टमाटर             50                     100 रुपये प्रतिकिलो
फूल गोभी         50                     120 रुपये प्रतिकिलो
मटर               30                      50 रुपये प्रतिकिलो
बीन                 30                     50 रुपये प्रतिकिलो
करेला             30                      60 रुपये प्रतिकिलो
भिंडी              30                      60 रुपये प्रतिकिलो
बैंगन              40                      60 रुपये प्रतिकिलो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed