फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ind vs south africa: After four years in Dharamshala Kohli-DeCock's team will clash again today

टी-20: धर्मशाला में आज भिड़ेंगी कोहली-डीकॉक की सेनाएं, चार साल बाद फिर आमने-सामने

Sun, 15 Sep 2019 10:36 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 15 Sep 2019 10:36 AM IST
सार

-शाम सात बजे से खेला जाएगा दोनों टीम के बीच यह मुकाबला
- इससे पहले धर्मशाला में दोनों टीमों के बीच दो अक्तूबर, 2015 को खेले गए टी-20 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था
-दो साल में भारत ने आठ, दक्षिण अफ्रीका ने जीती पांच सीरीज

विज्ञापन
ind vs south africa: After four years in Dharamshala Kohli-DeCock's team will clash again today
धर्मशाला स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 क्रिकेट सीरीज का पहला मैच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रविवार को खेला जाएगा। इसके लिए विराट कोहली और क्विंटन डीकॉक की सेना ने पूरी तैयारी कर ली है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाड़ी पिछले तीन-चार दिन से एचपीसीए स्टेडियम में अभ्यास में जुटे हैं। शुक्रवार को पहुंची टीम इंडिया ने शनिवार को मैदान में जमकर अभ्यास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को शाम सात बजे से शुरू होने वाले मैच को देखने के लिए युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इससे पहले धर्मशाला में दोनों टीमों के बीच दो अक्तूबर, 2015 को खेले गए टी-20 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

इसके अलावा इस स्टेडियम पर अभी तक कुल चार एकदिवसीय मैच खेले गए हैं। हालांकि, यहां टी-20 वर्ल्ड कप का भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच विरोध के चलते टल गया था। 

मैदान में साढ़े 22 हजार दर्शकों की क्षमता

ind vs south africa: After four years in Dharamshala Kohli-DeCock's team will clash again today
धर्मशाला स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मशाला मैदान में करीब साढ़े 22 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। मैच के लिए ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। एचपीसीए के क्रिकेट स्टेडियम के बॉक्स ऑफिस में भी ऑफलाइन टिकट बेचे गए।

दो साल में भारत ने आठ, दक्षिण अफ्रीका ने जीती पांच सीरीज
भारतीय टीम की मजबूती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले दो साल में भारत ने विभिन्न देशों के साथ कुल 12 सीरीज खेलीं। इनमें आठ जीती, दो ड्रॉ रहीं और एक में हार मिली। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका ने दो साल में सात सीरीज खेली हैं। इनमें पांच में जीत मिली, जबकि दो में हार। 

चार साल बाद धर्मशाला में फिर दोनों टीमें आमने-सामने

भारत-दक्षिण अफ्रीका की टीमें धर्मशाला स्टेडियम में चार साल बाद फिर आमने-सामने होंगी। साल 2015 में टी-20 मैच में दोनों टीमें इस तेज पिच पर भिड़ चुकी हैं।

उस मैच में हारने के अलावा भारतीय टीम को सीरीज से भी 2-0 से हाथ धोना पड़ा था। हालांकि इसके बाद टीम इंडिया का प्रदर्शन सुधरा है। साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका में हुए टी-20 के तीन मैचों की सीरीज को भारत ने 2-1 से जीता था।

दोनों देशों के बीच टी-20 मुकाबले की यह छठी सीरीज है। चार दक्षिण अफ्रीका में हुई हैं। इनमें तीन भारत, एक दक्षिण अफ्रीका जीता, जबकि भारत में हुई सीरीज पर दक्षिण अफ्रीका ने कब्जा जमाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed