फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IIT mandi student launches app

IIT के छात्र ने बनाया ऐसा ऐप आप भी होंगे हैरान

Tue, 17 May 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 17 May 2016 10:27 AM IST
सार

  • आईआईटी मंडी से पासआउट छात्र चंदन सत्यार्थी ने बनाई सोशल नेटवर्किंग ऐप
  • ऐप को दिया है लिक्विड का नाम, दो सप्ताह में सैकड़ों यूजर्स ने किया डाउनलोड
  • चंदन बोले - ऐप में किसी भी तरह की गलत सूचना को नहीं डाल पाएंगे यूजर्स
  • आईआईटी मंडी के छात्र अभिलाष और जालंधर की मोनिका भी हैं शेयरहोल्डर

विज्ञापन
IIT mandi student launches app
चंदन सत्यार्थी ने सोशल नेटवर्किंग ऐप बनाई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के वर्ष 2015 के बैच के पासआउट छात्र चंदन सत्यार्थी ने सोशल नेटवर्किंग ऐप बनाई है। सोशल नेटवर्किंग साइट पर जो लोग सगे संबंधियों से शर्म और डर से विचार साझा करने से कतराते हैं, उनके लिए तनाव कम करने में यह ऐप मददगार होगी। उन्होंने ऐप को लिक्विड नाम दिया है। ऐप बनने के महज दो सप्ताह बाद ही तीन सौ से अधिक यूजर ने इसे डाउनलोड भी कर लिया है।

विज्ञापन


इसकी खास बात यह है कि ऐप को बिना किसी यूजर आईडी के प्रयोग किया जा सकता है। साइट पर बिना किसी आईडी के अपने विचार साझा किए जा सकते हैं। आईआईटी में स्थापित न्यू टेक्नालॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर ऑन इंस्टीट्यूट की मदद से संस्थान के छात्र ने लिक्विड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाई है।

विज्ञापन

ऐप में किसी भी तरह की गलत सूचना को नहीं डाल पाएंगे यूजर्स

IIT mandi student launches app
चंदन सत्यार्थी का कहना है कि ऐप में किसी भी गलत सूचना को नहीं डाला जा सकता।

इनक्यूबेटर के तहत आईआईटी मंडी में बनाई गई इस कंपनी के तीन शेयर होल्डर हैं। इनमें आईआईटी का एक अन्य छात्र अभिलाष भी शामिल हैं। जालंधर की मोनिका भी कंपनी की शेयरहोल्डर हैं। चंदन सत्यार्थी का कहना है कि ऐप में किसी भी गलत सूचना को नहीं डाला जा सकता। इसके ऊपर कंपनी पूरी तरह से कंट्रोल रखेगी।

एंड्रायड फोन में ऐप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड की जा सकती है। चंदन का कहना है कि ऐप में किसी भी विषय पर पोस्ट किया जा सकता है। इसमें बिना किसी आईडी के विचार साझा किए जा सकते हैं। कोई भी आपकी पोस्ट पर कमेंट कर सकता है, लेकिन कोई किसी के बारे में नहीं जान पाएगा कि कमेंट किसने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed