फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Hydroponic Farming In ghumarwin bilaspur Himachal Pradesh

हाइड्रोपोनिक तकनीक: बिना खेत सब्जियां उगा रहे घुमारवीं के किसान विक्रम

Mon, 14 Mar 2022 11:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेंद्र जम्वाल, संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
सुरेंद्र जम्वाल, संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 14 Mar 2022 11:41 AM IST
सार

विक्रम ने बताया कि उन्होंने अपने घर में धनिया, पुदीना, पिपरामिंट, साग, पालक, मटर, फूलगोभी, ब्रोकली, पत्ता गोभी, बैंगन, टमाटर, खीरा हाइड्रोपोनिक तकनीक से उगाए हैं।

विज्ञापन
Hydroponic Farming In ghumarwin bilaspur Himachal Pradesh
हाइड्रोपोनिक तकनीक से सब्जियां उगा रहे विक्रम। - फोटो : संवाद

विस्तार

घुमारवीं उपमंडल की बकरोआ ग्राम पंचायत के मझासू गांव का किसान बिना खेत नकदी फसलें उगा रहा है। विक्रम चंदेल ने मात्र 20 हजार खर्च कर हाइड्रोपोनिक तकनीक से सब्जियां उगाना शुरू किया है। इस तकनीक को अन्य किसानों को सीखा रहे हैं। विक्रम ने बताया कि उन्होंने अपने घर में धनिया, पुदीना, पिपरामिंट, साग, पालक, मटर, फूलगोभी, ब्रोकली, पत्ता गोभी, बैंगन, टमाटर, खीरा हाइड्रोपोनिक तकनीक से उगाए हैं।

विज्ञापन


वह एक कंपनी के काम से दुबई और अफ्रीका गए थे, वहां पर उन्होंने बिना मिट्टी के खेती के बारे में सुना तो इसे जानने की जिज्ञासा हुई। उन्होंने इस खेती के बारे में बारीकी से समझा और अब अपने घर में इसका सफल प्रयोग किया। इस तकनीक में उच्च किस्म के बीज का प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन


विक्रम ने बताया कि अगर कृषि विभाग सहयोग करे तो अन्य किसानों को भी इसका प्रशिक्षण देकर प्रोत्साहित किया जा सकता है। विक्रम चंदेल बाजार और गांवों में जाकर इस खेती का प्रचार पोस्टरों को बांट कर कर रहे हैं। इस तकनीक से किसान अतिरिक्त मेहनत करने से भी बच जाता है। जैसे निदाई, गुढ़ाई, खरपतवार के खतरे से भी बच जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed