फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu yet not issue guidelines for rusa admissions 2016-17

कॉलेजों में प्रोस्पेक्टस पहुंचे, एचपीयू की गाइडलाइन नहीं

Fri, 17 Jun 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 17 Jun 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
hpu yet not issue guidelines for rusa admissions 2016-17
एचपीयू शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की यूजी में यूजीसी की रूसा सीबीसीएस की नई कार्ययोजना को लागू किए जाने के फैसले के बाद, कॉलेजों में प्रोस्पेक्टस की बिक्री की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि विश्वविद्यालय ने नई यूजीसी कार्ययोजना के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया को लेकर कोई गाइडलाइन अब तक जारी नहीं की है, मगर राजधानी के कॉलेजों ने प्रोस्पेक्टस में एक शर्त भी प्रकाशित की है। 

विज्ञापन


जिसमें साफ किया गया है कि रूसा सीबीसीएस यूजी कोर्स में विवि से भविष्य में प्रवेश को लेकर जारी होने वाली गाइडलाइन को लागू किया जाएगा। उसी के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। गाइडलाइन न आने की स्थिति में पूर्व की तरह से ही कॉलेज यूजी में प्रवेश देंगे।

विज्ञापन

नई गाइडलाइन आने का इंतजार

hpu yet not issue guidelines for rusa admissions 2016-17
धर्मशाला कॉलेज के कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. एसके पाठक - फोटो : अमर उजाला

कॉलेजों को विवि से प्रदेश के संदर्भ में नई गाइडलाइन आने का इंतजार जरूर है, इसी कारण कॉलेजों ने प्रोस्पेक्टस छपवाने और उनकी काउंटर पर उपलब्ध करवाने में देरी की। अब तक कॉलेज इसी कारण रुके हुए थे। राजधानी के पहले सेंटर आफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज प्राचार्य दीक्षा मल्होत्रा ने बताया कि वीरवार से प्रोस्पेक्टस बिकने शुरू किए गए, एचपीयू सेंटर फार इवनिंग स्टडीज इवनिंग 

कॉलेज प्राचार्य डा. मंजू बाली ने कहा कि इतिहास, राजनीति शास्त्र और कामर्स मेजर विषयों की 60-60 सीटों को भरे जाने के लिए और कोटशेरा कॉलेज में यूजी कोर्स के लिए प्रोस्पेक्टस बिकने के साथ ही प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कोटशेरा कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरआर चौहान, संस्कृत कॉलेज प्राचार्य राम दत्त शर्मा ने माना कि प्रोस्पेक्टस काउंटर पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed