{"_id":"57f90c0c4f1c1b6d53270149","slug":"hpu-students-scholarships-pending-due-to-late-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू की लापरवाही से फंसी हजारों छात्रों की स्कॉलरशिप","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू की लापरवाही से फंसी हजारों छात्रों की स्कॉलरशिप
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 10 Oct 2016 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के कारण हो रही प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणामों की देरी ने हजारों पात्र विद्यार्थियों की सालाना छात्रवृत्ति पर ब्रेक लगा दी है। यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट नहीं मिलने के चलते केंद्र सरकार धनराशि नहीं दे रही हैं।
विज्ञापन
बीते साल के रिजल्ट के आधार पर अगले साल की राशि दी जाती है। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के स्टूडेंट्स को केंद्र सरकार उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति देती है। हिमाचल के कॉलेजों में फर्स्ट और सेकेंड सेमेस्टर में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभी तक परीक्षा परिणाम नहीं निकले हैं।
विज्ञापन
इन परीक्षा परिणामों के घोषित होने के बाद ही पात्र विद्यार्थियों के दस्तावेज शिक्षा विभाग के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजे जाते हैं। सभी दस्तावेजों को वेरिफाई करने के बाद केंद्र सरकार राशि देती है, लेकिन हिमाचल में संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के चलते प्रदेश विश्वविद्यालय समय से परिणाम घोषित नहीं कर पा रहा है। ऐसे में शिक्षा विभाग को केंद्र सरकार से छात्रवृत्ति राशि नहीं मिल रही है। उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने इसकी पुष्टि की है।