फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU MAT exam at 11 centres in himachal pradesh

120 सीटों के लिए ग्यारह केंद्रों में 2023 ने दी एचपीयू मेट परीक्षा

Sat, 26 May 2018 05:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला)
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला) Updated Sat, 26 May 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
HPU MAT exam at 11 centres in himachal pradesh

एचपीयू ने शैक्षणिक सत्र 2018-19 में एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए एचपीयू मेट की प्रदेश और प्रदेश के बाहर स्थापित 11 केंद्रों में परीक्षा ली। इसमें 2023 परीक्षार्थी अपीयर हुए। विवि के कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान और एचपीयू बिजनेस स्कूल के निदेशक प्रो. श्याम लाल कौशल ने एचपीयू कैंपस के चारों परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया।

विज्ञापन


एचपीयू बीएस के निदेशक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि चंडीगढ़ में भी एक परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया था। सभी केंद्रों में पूर्व निर्धारित समय में नियमों के तहत परीक्षा ली गई। परीक्षा के आधार पर ही विवि के बिजनेस स्कूल की एमबीए की सब्सिडाइज्ड और नान सब्सिडाइज्ड 60-60 सीटों  के लिए मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


विवि के क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला की सेल्फ फाइनांसिंग एमबीए सीटें भी इसी मेरिट के मुताबिक भरी जाएंगी। शनिवार को एचपीयू मेट -2018 में एचपीयू कैंपस के चार सेंटर में 669, सोलन कॉलेज में 187, मंडी कॉलेज में 177, पालमपुर कॉलेज में 127, धर्मशाला रीजनल सेंटर में 269, ऊना में 135, हमीरपुर में 310, चंडीगढ़ में सेक्टर 30बी
विज्ञापन
विज्ञापन


में 149 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया में साक्षात्कार, ग्रुप डिस्कशन आदि तय शेडयूल के मुताबिक संचालित किए जाएंगे। इस संदर्भ में जानकारी संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed