फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Junior office assistant interview schedule changed.

HPU: जूनियर आफिस असिस्टेंट का इंटरव्यू शेड्यूल बदला, देखें

Wed, 10 Aug 2016 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 10 Aug 2016 08:43 AM IST
विज्ञापन
HPU Junior office assistant interview schedule changed.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जूनियर आफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी क्लर्क की भर्ती के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल बदल दिया है। अब इंटरव्यू 29 से 31 अगस्त तक होंगे। इससे पहले  22 से 24 अगस्त तक साक्षात्कार होने थे।

विज्ञापन


67 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार के लिए शार्ट लिस्ट किए 138 उम्मीदवारों के साक्षात्कार 29 से 31 अगस्त के बीच होंगे। हालांकि, विश्वविद्यालय के फै कल्टी हाउस में होने वाले साक्षात्कार के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन


विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित ने नया शेड्यूल जारी कर दिया है। डा. ललित ने कहा कि साक्षात्कार के लिए तिथि वार शार्ट लिस्ट किए उम्मीदवारों के रोलंबर तिथि के हिसाब से तय किए गए हैं। इससे संबंधित ब्योरा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवार साइट पर जाकर अपना रोलनंबर और साक्षात्कार की तिथि संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने साथ मूल शैक्षणिक व अन्य प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।

उम्मीदवार यहां कर सकते हैं सपर्क

HPU Junior office assistant interview schedule changed.
एचपी यूनिवर्सिटी - फोटो : फाइल फोटो

उन्होंने कहा कि पूर्व में तय की गई साक्षात्कार की तिथि 22 से 24 अगस्त की सूचना वाले पत्र उम्मीदवारों को भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि तिथि में बदलाव किए जाने के बाद यदि किसी उम्मीदवार को इससे संबंधित कोई सवाल या शंका हो, तो वे विश्वविद्यालय की भर्ती शाखा के टेलीफोन नंबर 0177-2633406, 2833510 पर  किसी भी कार्य दिवस पर सुबह ग्यारह से चार बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं।

वहीं विवि की वेबसाइट  www.hpuniv.in,wwwhpuniv.nic.in पर साक्षात्कार की तिथि और रोलनंबर का शे्डयूल उपलब्ध रहेगा, उसे देख कर ही उम्मीदवार तय तिथि को साक्षात्कार में हिस्सा लें।

पूरा शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed