फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu declared rusa 1st semester result

HPU ने घोषित किया संशोधित परिणाम, हजारों फेल छात्र हुए पास

Wed, 21 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 21 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
hpu declared rusa 1st semester result

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने रूसा प्रथम सेमेस्टर का संशोधित परिणाम घोषित कर दिया है। अब विषय में कुल 45 फीसदी अंक पाने वाले हजारों छात्र पास घोषित कर दिए हैं। इससे पहले जारी परिणाम में 70:30 के अनुपात में थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट में 45-45 फीसदी अंक अनिवार्य किए गए थे। दावा है कि इससे 98 फीसदी छात्र फेल हो गए थे। इस शर्त को हटाने के बाद जारी परिणाम में हजारों फेल छात्र पास हो गए हैं।

विज्ञापन


देर शाम तक विवि ने रूसा की वेबसाइट पर परिणाम अपलोड कर दिया है। परीक्षार्थी और संबंधित कॉलेज प्राचार्य बेवसाइट पर जाकर उसमें अपना-अपना लॉग इन कर परिणाम देख सकते हैं। हालांकि, परिणाम कितने फीसदी रहा इस पर विवि ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है। दो-तीन दिन में परिणाम प्रोसेस होने के बाद विवि इसे जारी कर सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पूर्व जारी परिणाम में विवि ने प्रथम सेमेस्टर के 32 हजार छात्रों का ही परिणाम घोषित किया था। इस बार सभी 40,132 परीक्षार्थी अपना परिणाम देख सकेंगे। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी और कंप्यूटर सेंटर के एनालिस्ट डा. मुकेश शर्मा ने माना कि शनिवार देर शाम प्रथम सेमेस्टर का संशोधित परिणाम रूसा की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात सितंबर को लिया था छूट का फैसला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी की अध्यक्षता में सात सितंबर को सचिवालय में रूसा के खराब परिणाम पर बैठक हुई थी। इसमें कुलपति ने प्रदेश सरकार की रजामंदी और उच्च स्तरीय कमेटी की सिफारिश पर 45 फीसदी अंक लेने वाले छात्रों को पास करने का फैसला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed