{"_id":"5825c35b4f1c1b6729b3aacb","slug":"hpu-changes-the-exam-schedule-of-1st-and-5th-semester","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू: पहले और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा तिथि में बदलाव ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू: पहले और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा तिथि में बदलाव
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 12 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री की इन दिनों चल रही सेमेस्टर अंत परीक्षाओं की पूर्व घोषित डेटशीट में बदलाव किया है। इसमें पहले और पांचवें सेमेस्टर की तीन विषयों की तिथि में बदलाव किया गया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि किन्हीं कारणों से तिथि को बदला गया है।
विज्ञापन
पूर्व में बीए बीएससी और बी कॉम की टूरिज्म मेजर सब्जेक्ट टाइटल टूरिज्म बिजनेस की जो परीक्षा में पूर्व में बारह नवंबर को सुबह के सत्र में तय थी, उसे बदल कर तीन दिसंबर दोपहर बाद के सत्र में तय किया गया है। वहीं बीए बीएससी और बी कॉम पांचवें सेेमेस्टर की डांस मेजर विषय टाइटल नॉलेज ऑफ अभिनय दर्पण तकी परीक्षा बारह नवंबर दोपहर बाद के सत्र के स्थान पर अब तीन दिसंबर को दोपहर बाद के सत्र में होगी।
विज्ञापन
कंप्यूटर साइंस विषय मेजर की सब्जेक्ट टाइटल ऑपरेटिंग सिस्टम की परीक्षा 21 नवंबर दोपहर बाद के सत्र के स्थान पर अब पांच दिसंबर को सुबह नौ से बारह बजे के सत्र में होगी। साइकोलॉजी सबजेक्ट की सब्जेक्ट टाइटल साइकोलॉजी आफ पर्सनेलिटी की पूर्व निर्धारित 28 नवंबर के दोपहर बाद के सत्र से बदल कर तीन दिसंबर को सुबह के नौ से बाहर बजे के सत्र में तय की गई है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि शेष परीक्षा तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन