{"_id":"596c84364f1c1b9c108b486d","slug":"hptu-entrance-to-engineering-college-will-not-be-found-on-hpcet-basis","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPTU: इस टेस्ट के आधार पर नहीं मिलेगा आर्किटेक्चर में दाखिला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HPTU: इस टेस्ट के आधार पर नहीं मिलेगा आर्किटेक्चर में दाखिला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 17 Jul 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग कॉलेज को नेशनल काउंसिल से मान्यता मिल गई है। अब तकनीकी विवि जल्द ही आर्किटेक्चर कॉलेज में दाखिले के लिए प्रोस्पेक्टस जारी करने जा रहा है।
विज्ञापन
राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में आर्किटेक्चर की पढ़ाई शुरू होगी। नेशनल काउंसिल ने आर्किटेक्चर की 40 सीटों के लिए दाखिले को मंजूरी दी है। लेकिन आर्किटेक्चर में दाखिले हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेस टेस्ट (एचपीसीईटी-2017) के आधार पर नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
इसके लिए अभ्यर्थी का नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एडवांस स्टडी द्वारा लिए गए नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर परीक्षा (नाटा) को उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। इसके साथ ही जेईई भाग दो परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी भी आर्किटेक्चर में दाखिले के लिए पात्र होंगे। लेकिन एचपीसीईटी से कोई भी सीट नहीं भरी जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले 50-50 के अनुपात में जेईई और एचपीसीईटी के आधार पर होते हैं। वहीं फार्मेसी और मैनेजमेंट कॉलेजों में भी दाखिले एचपीसीईटी परीक्षा के आधार पर होते हैं। जबकि, आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग कॉलेज में एचपीसीईटी को बाहर रखा गया है।
हिप्र तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के डीन अकादमिक डा. एनएन शर्मा ने कहा कि आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग को नेशनल काउंसिल से मंजूरी मिल गई है। तकनीकी विवि शीघ्र ही प्रोस्पेक्टस जारी कर दाखिला प्रक्रिया शुरू करेगा।
केवल एनआईटी हमीरपुर में है आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के अधीन प्रदेश में 17 इंजीनियरिंग कॉलेज, 15 फार्मेसी कॉलेज, 8 एमबीए कॉलेज और 3 एमसीए कॉलेज हैं। लेकिन अभी तक किसी भी कॉलेज में आर्किटेक्चर की पढ़ाई नहीं थी।
प्रदेश में एकमात्र एनआईटी हमीरपुर में आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग होती है। नगरोटा बगवां में आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग शुरू होने से प्रदेश के युवाओं को लाभ मिलेगा। आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग में रोजगार की कई संभावनाएं हैं।