{"_id":"5b5eb5ed4f1c1bed5e8b618c","slug":"hpssc-website-not-working-properly","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे युवा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे युवा
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट अभ्यर्थियों का साथ नहीं दे रही है। नौकरी के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फॉर्म पूरा भरकर फीस जमा करवाने के बाद जब प्रिंट निकाला जा रहा है तो उसमें फॉर्म अधूरा भरा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, बार-बार फॉर्म भरने के बाद भी इसमें अपडेट नहीं हो रहा है। कई अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन कर तीन-तीन बार फीस भर दी है, लेकिन फॉर्म फिर भी अधूरा ही दर्शाया जा रहा है। फॉर्म भरने में सहायता करने वाले कंप्यूटर सेंटर और लोक मित्र केंद्र संचालक भी अब परेशान होने लगे हैं।
विज्ञापन
अभ्यर्थी उनके पास आकर फॉर्म भर रहे हैं और प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी फॉर्म अधूरा भरा दर्शाए जाने से अभ्यर्थियों और लोक मित्र केंद्र संचालकों के बीच कहासुनी भी हो रही है। अभ्यर्थियों में सुरेंद्र, सरिता, मनोज, विनोद, सन्नी, सुनील, सरोज और सवित्री सहित अन्य ने बताया कि उन्होंने टीजीटी मेडिकल के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।
विज्ञापन
दो से तीन बार फीस तो कट गई, लेकिन फॉर्म फिर भी अधूरा ही दर्शाया जा रहा है। उधर, कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि वेबसाइट में समस्या है। आईटी विभाग के माध्यम से इसमें सुधार करवाया है। फिर भी सुधार नहीं हो पाया है तो इसे ठीक करवाया जाएगा।
कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन करते समय यदि किसी की ऑनलाइन फीस कट जाने के बाद भी फॉर्म अधूरा दर्शाया जा रहा है तो अभ्यर्थी फीस की डिटेल ई-मेल से भेज सकते हैं। आयोग स्वयं उसे अपडेट कर देगा।
कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर विभिन्न पदों की भर्ती के लिए एक लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। वेबसाइट पर भार बढ़ने से यह थोड़ी धीमी गति से काम कर रही है।